1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में बनाएं बाजरा की फूली फूली इडली, पोषण से भरपूर नाश्ता करने के लिए नोट करें रेसिपी

सर्दियों में बनाएं बाजरा की फूली फूली इडली, पोषण से भरपूर नाश्ता करने के लिए नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 21, 2026 09:04 am IST,  Updated : Jan 21, 2026 09:04 am IST

How to Make Bajra Idli: सर्दियों के मौसम में बाजरा की रोटी खूब खाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने बाजरे की इडली खाई है। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ऐसे में फटाफट नोट कर लें बाजरा की इडली की आसान सी रेसिपी।

सर्दियों में बनाएं बाजरा की फूली फूली इडली- India TV Hindi
सर्दियों में बनाएं बाजरा की फूली फूली इडली Image Source : MAMTA'S KHANDESH KITCHEN/YOUTUBE

सर्दियों के मौसम में अलग अलग तरह की डिशेज खाने का मन करता है। ऐसे में लोग इस मौसम में तमाम तरह की डिशेज ट्राय भी करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने बाजरे की इडली खाई है। ज्यादातर लोगों ने चावल और उड़द डाल से बनी इडली खाई होगी। लेकिन बाजरे की इडली शायद ही किसी ने चखी हो। बाजरा  फाइबर, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ऐसे में यहां हम आपके लिए बाजरे की इडली की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

बाजरे का आटा 

सूजी
दही 
पानी
नमक
बेकिंग सोडा 
तेल

तड़के के लिए

राई
उरद दाल
करी पत्ता 
हरी मिर्च बारीक कटी हुई
तेल

स्टेप 1 - सबसे पहले एक बर्तन लें और इसमें बाजरे का आटा और सूजी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें दही और थोड़ा पानी मिलाकर एक हल्का गाढ़ा घोल तैयार करें। अब बैटर को 10-15 मिनट तक इसे ढककर छोड़ दें।

स्टेप 2 - तड़के के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई, उरद दाल, करी पत्ता और हरी मिर्च डाल दें, जब तड़का तैयार हो जाए तो इसे बैटर में मिला दें। 

स्टेप 3 - जब सभी चीजें मिक्स हो जाए तो इसमें बेकिंग सोडा या इनो डालें। इससे इडली फूली फूली बनेगी। 

स्टेप 4 - फिर इडली स्टैंड लें और इसमें थोड़ा सा तेल डालकर ग्रीस करें और इसमें तैयार बैटर डालें।

स्टेप 5 - अब स्टीमर या कुकर में पानी गर्म करें और स्टीमर के अंदर 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। 

स्टेप 6 - जब ये पक जाए तो इसे हल्के हाथ से मोल्ड से निकालें और चटनी के साथ सर्व करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल