1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना शक्कर के इस तरह बनाएं हेल्दी लड्डू, खाते ही आएगी शरीर में गर्माहट और एनर्जी

बिना शक्कर के इस तरह बनाएं हेल्दी लड्डू, खाते ही आएगी शरीर में गर्माहट और एनर्जी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 28, 2025 08:28 am IST,  Updated : Nov 28, 2025 01:22 pm IST

How to Make Dry Fruit Ladoo: सर्दियों गोंद के लड्डू, तिल के लड्डू तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन आज हम आपके लिए ड्राई फ्रूट लड्डू की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप बिना शक्कर के घर पर ही तैयार कर सकते हैं। ऐसे में बिना देरी के फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

Dry Fruit Ladoo- India TV Hindi
Dry Fruit Ladoo Image Source : HEBBARS KITCHEN/YOUTUBE

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग तरह तरह की चीजों का सेवन करते हैं। खासकर ड्राई फ्रूट्स का सेवन सर्दियों में फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में ड्राई फ्रूट से बना लड्डू स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है। ड्राई फ्रूट लड्डू स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी स्नैक है जिसे बिना शक्कर के भी तैयार किया जा सकता है। यह लड्डू विटामिन्स, मिनरल्स, और फाइबर का बेहतरीन सोर्स है। शुगर के मरीजों के लिए भी यह लड्डू बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लड्डू को बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश, खजूर, अंजीर, और बीजों का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है। ऐसे में घर पर बिना शक्कर वाला ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने के लिए फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

सामाग्री

1 कप बादाम (कटे हुए)

½ कप काजू (कटे हुए)

¼ कप पिस्ता (कटे हुए)

8-10 खजूर (बीज निकालकर कटे हुए)

4-5 अंजीर (कटे हुए)

2 टेबलस्पून कद्दू और सूरजमुखी के बीज

2 टेबलस्पून तिल

1 कप सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

बनाने की विधि

खजूर और अंजीर को मिक्सी में थोड़ा घिसकर पेस्ट बना लें। यह मिठास और चिपकने वाला तत्व के रूप में काम करेगा।

सूखे मेवे और बीजों को थोड़े मोटे टुकड़ों में कट लें या हल्का रोस्ट कर लें।

फिर सभी सूखे मेवे, बीज और नारियल को खजूर-अंजीर पेस्ट में अच्छी तरह मिलाएं और इसे गाढ़ा होने दें।

मिश्रण को 10-12 हिस्सों में बांटकर हाथों से लड्डू बनाएं।

आप चाहें तो लड्डुओं को कटे हुए पिस्ता या नारियल पाउडर में रोल कर सकते हैं। आपका बिना शक्कर वाला ड्राई फ्रूट लड्डू बनकर तैयार है। इसे सुबह या शाम किसी भी वक्त खा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट लड्डू खाने के फायदे

एनर्जी बूस्टर

खजूर और सूखे मेवे शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। इसलिए इसे एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है।

वजन करे कंट्रोल

इस लड्डू में फाइबर की मात्रा भी बहुत होती है जिससे ये भूख को नियंत्रित करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

 

हृदय स्वास्थ्य

बादाम और अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल को स्वस्थ रखते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल