1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. महाराष्ट्रीयन चटनी 'ठेचा' की दीवानी हैं जाह्नवी कपूर, आपने भी चखा एक बार तो दाल-सब्जी का स्वाद नहीं आएगा रास, जानें कैसे बनाएं?

महाराष्ट्रीयन चटनी 'ठेचा' की दीवानी हैं जाह्नवी कपूर, आपने भी चखा एक बार तो दाल-सब्जी का स्वाद नहीं आएगा रास, जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 18, 2024 03:20 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 03:20 pm IST

महाराष्ट्र की एक लोकप्रिय चटनी है जिसे मराठी भाषा में ‘ठेचा’ कहा जाता है। इस लाजवाब चटनी को बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है। तो अगर आपको भी अलग अलग तरह की चटनी खाना पसंद है तो एक बार इस रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि?

Maharashtrian Chutney Thecha Recipe - India TV Hindi
Maharashtrian Chutney Thecha Recipe Image Source : SOCIAL

आज हम आपके लिए महाराष्ट्र की एक फेसम डिश लेकर आये हैं, जिसे ‘ठेचा’ के नाम से जाना जाता है। यह महाराष्ट्र की एक लोकप्रिय चटनी है जिसे मराठी भाषा में ‘ठेचा’ कहा जाता है। ‘ठेचा’ चटनी को बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी बड़े चाव से खाती हैं। ठेचा की खास बात यह है कि साइड डिश होने के बाद भी आप इसे अपनी थाली से साइड नहीं कर सकते हैं। इसका चटपटा स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा। आप ठेचा का सेवन भाकरी, चावल किसी के साथ भी कर सकते हैं। इस लाजवाब चटनी को बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है। तो अगर आपको भी अलग अलग तरह की चटनी खाना पसंद है तो एक बार इस रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि?

हरी मिर्च का ठेचा: Green Chilli Thecha 

  • तैयारी का समय : 10 मिनट
  • पकाने का समय : 15 मिनट
  • सर्विंग्स: 2

ठेचा बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for Making Thecha :

2 बड़े चम्मच मूंगफली का तेल (सिंगदाने का तेल), 8-10 ताज़ी हरी मिर्च - आधी कटी हुई, 6-8 कलियाँ लहसुन, 3 बड़े चम्मच मूंगफली के दाने, ½ छोटा चम्मच धनिया के बीज, ½ छोटा चम्मच जीरा, मुट्ठी भर धनिया पत्ती (धनिया पत्ता), नमक स्वादानुसार (नमक स्वादानुसार)

कैसे बनाएं ठेचा? How to Make a Thecha ?

  • पहला स्टेप:  एक पैन में मूंगफली का तेल गर्म करें और उसमें हरी मिर्च, लहसुन डालकर तेज आंच पर एक मिनट तक भून लें।अब इसमें मूंगफली, धनियां, जीरा डालकर अच्छी तरह भुनने और खुशबू आने तक भून लीजिए। 

  • दूसरा स्टेप: फिर इसमें हरा धनिया, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और आंच बंद कर दें। उन्हें मॉर्टल पेस्टल या फ़ूड प्रोसेसर में दरदरा पीस लें। गर्मागर्म भाकरी के साथ परोसें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल