1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाये मलाई सैंडविच, बच्चे पिज्जा की डिमांड करना भूल जाएंगे, जानें रेसिपी

नाश्ते में बनाये मलाई सैंडविच, बच्चे पिज्जा की डिमांड करना भूल जाएंगे, जानें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 23, 2024 11:16 am IST,  Updated : May 23, 2024 11:16 am IST

बच्चे छुट्टियों में अक्सर कुछ स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट की डिमांड करते हैं। ऐसे में आप ब्रेड और मलाई से सैंडविच बना सकते हैं। इस सैंडविच का स्वाद बच्चों को पिज्जा जैसा लगेगा, जिसे देखते ही खाने पर टूट पड़ेंगे। जानिए कैसे बनाते हैं मलाई सैंडविच?

Malai Sandwich- India TV Hindi
Malai Sandwich Image Source : FREEPIK

ज्यादातर घरों में नाश्ते में ब्रेड या उससे बनी चीजें बनाकर खाते हैं। बच्चों को सबसे ज्यादा सैंडविच पसंद होता है। ब्रेड से आलू टोस्ट, वेज सैंडविच, चीज सैंडविच, दही सैंडविच और मलाई सैंडविच भी बनाया जाता है। सैंडविच में प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न और अपनी पसंदीदा सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। आज हम आपको फटाफट बनने वाला क्रीमी और टेस्टी मलाई सैंडविच बनाना बता रहे हैं। इस सैंडविच के आगे चीज पिज्जा का स्वाद भी फीका लगेगा। जानिए कैसे बनाते हैं मलाई सैंडविच?

मलाई सैंडविच बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

मलाई सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड, 2-3 दिन की ताजा मलाई, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, कॉर्न, लाल मिर्च, काली मिर्च, ऑरिगैनो, नमक, टोमैटो सॉस और बटर चाहिए। 

मलाई सैंडविच बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले सब्जियों को बारीक काट लें और इन्हें मलाई में मिला लें। 

  • मलाई में नमक, मिर्च और ऑरिगैनो अपने स्वाद के हिसाब से मिक्स कर लें।

  • अब एक ब्रेड की स्लाइस लें और उस पर टोमैटो कैचअप लगाएं और फिर इसके ऊपर तैयार किया बैटर लगा दें।

  • मलाई वाला मिक्सचर आप अपने हिसाब से कम ज्यादा रख सकते हैं।

  • अब ऊपर से थोड़ा ऑरिगैनो डालें और ऊपर से एक ब्रेड और लगा दें। 

  • अब इसे तवे पर थोड़ा बटर लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।

  • अगर आपके पास सैंडविच मेकर है तो उसमें बटर लगाकर सेंक लें।

  • सैंडविच को पसंदीदा शेप में काट लें और सॉस के साथ सर्व करें।

  • बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मलाई सैंडविच का स्वाद खूब पसंद आएगा।

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल