भरवा मिर्च एक स्वादिष्ट साइड डिश है, जिसे लोग लंच या डिनर में बड़े चाव से खाते हैं। बेसन और मसालों से तैयार इसकी स्टफिंग मिर्च के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन इसे बनाते समय अगर मसाले कम या ज़्यादा हुए तो इसका पूरा स्वाद खराब हो जाता है। तो ऐसे में अगर आप घर पर सही तरीके से टेस्टी भरवा मिर्च बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
भरवा मिर्च में क्या-क्या डाला जाता है?
भरवा मिर्च बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए इन सामग्री की ज़रूरत पड़ेगी। मोटी मिर्च ढाई सौ ग्राम, सरसो का तेल एक चम्मच , बेसन आधा कप, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, गरम मसाला आधा चम्मच, धनिया पाउडर एक चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, हींग एक पिंच, लहसुन 4 , अदरक आधा चम्मच, हरा धनिया, नींबू 1 पानी
भरवा मिर्च बनाने की विधि
-
स्टेप 1: सबसे पहले मोटी मिर्च को अच्छी तरह धो लें और बीच में हल्का चीरा लगा दें। इसके अंदर के बीज निकाल लें ताकि मसाला आसानी से भर सके।
-
स्टेप 2: एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। अब इसमें हींग डालें। इसके बाद बारीक कटा लहसुन और अदरक डालकर हल्का भून लें।
-
स्टेप 3: अब पैन में बेसन डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। बेसन अच्छी तरह भुन जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स करें।
-
स्टेप 4: मसाले में थोड़ा सा नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालें। जरूरत लगे तो थोड़ा पानी छिड़ककर मिश्रण को हल्का नम कर लें।
-
स्टेप 5: अब तैयार मसाले को सभी मिर्चों के अंदर अच्छी तरह भर दें। एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और भरी हुई मिर्चों को धीमी आंच पर रखें। ढककर 10-15 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में पलटते रहें ताकि मिर्च चारों तरफ से अच्छी तरह पक जाए।जब मिर्च नरम और हल्की सुनहरी हो जाए, तो गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट भरवा मिर्च को रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व करें।