1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बेसन-सूजी का नहीं, बनाएं चावल-गुड़ का टेस्टी हलवा, नोट कर लीजिए बेहद आसान रेसिपी

बेसन-सूजी का नहीं, बनाएं चावल-गुड़ का टेस्टी हलवा, नोट कर लीजिए बेहद आसान रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 15, 2026 11:00 am IST,  Updated : Apr 15, 2026 11:00 am IST

Rice Flour Jaggery Halwa: क्या आपने कभी चावल के आटे और गुड़ का हलवा खाया है? अगर नहीं, तो आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर आजमाकर देखना चाहिए।

चावल के आटे और गुड़ का हलवा- India TV Hindi
चावल के आटे और गुड़ का हलवा Image Source : RAJ HALWAI RECIPE/YT

क्या आप भी बेसन का हलवा या फिर सूजी का हलवा खाते-खाते बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप चावल के आटे और गुड़ के हलवे की रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस हलवे का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चावल के आटे और गुड़ का हलवा बनाने के लिए आपको एक कटोरी चावल का मोटा पिसा हुआ आटा, एक कटोरी गुड़ की शक्कर, हाफ कटोरी घी और 3 कटोरी पानी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले चावल को लगभग 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए। इसके बाद लगभग 15 मिनट के लिए चावल को सूती कपड़े पर फैला दीजिए और पंखे के नीचे रख दीजिए जिससे चावल में मौजूद सारा पानी अच्छी तरह से सूख जाए।

दूसरा स्टेप- सूखे हुए चावल को ग्राइंडर में डालकर पीस लीजिए। चावल का आटा बहुत बारीक नहीं, बल्कि थोड़ा सा मोटा पिसा हुआ होना चाहिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद कढ़ाई में घी एड कर गर्म कीजिए। अब कढ़ाई में चावल का आटा डाल दीजिए और फिर धीमी आंच पर चावल के आटे को तब तक भून लीजिए जब तक आटे का कलर भूरा न हो जाए।

चौथा स्टेप- आपको भुने हुए आटे में गुड़ की शक्कर को मिक्स कर थोड़ी देर के लिए भून लेना है।

पांचवां स्टेप- इसके बाद आप पानी एड कर मीडियम फ्लेम पर हलवे को पकाइए। जब हलवा गाढ़ा होने लग जाए, तब आप हलवे को चलाते हुए कुक कीजिए।

छठा स्टेप- जब कढ़ाई में घी छूटता हुआ दिखाई देने लगे, तब आप गैस बंद कर सकते हैं।

गर्मागर्म चावल के आटे और गुड़ के हलवे का लुत्फ उठाइए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महज 15 से 20 मिनट के अंदर चावल के आटे और गुड़ का हलवा सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी पोषक तत्वों से भरपूर इस हलवे को खूब चाव के साथ खाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल