1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. प्याज टमाटर की मसालेदार सब्जी देख मन डोल जाएगा, सारी सब्जियों पर भारी पड़ता है स्वाद, 5 मिनट में तैयार हो जाएगी रेसिपी

प्याज टमाटर की मसालेदार सब्जी देख मन डोल जाएगा, सारी सब्जियों पर भारी पड़ता है स्वाद, 5 मिनट में तैयार हो जाएगी रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 01, 2024 11:44 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 11:44 am IST

कई बार सब्जियां खाकर मन भर जाता है। सीजनल सब्जियों को रोज-रोज खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप प्याज टमाटर से मसालेदार सब्जी बना सकते हैं। जानिए क्या है ये खास रेसिपी और कैसे बनाते हैं प्याज टमाटर की सब्जी?

प्याज टमाटर की सब्जी- India TV Hindi
प्याज टमाटर की सब्जी Image Source : SOCIAL

खाने में दोनों टाइम सब्जियां खाकर कई बार बोरियत सी होने लगती है। खासतौर से सीजनल सब्जियों का स्वाद ज्यादा पसंद नहीं आता है। कई बार कुछ ज्यादा बनाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप सिर्फ 5 मिनट में बेहद चटपटी और मसालेदार सब्जी बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी सब्जी की नहीं सिर्फ प्याज टमाटर की जरूरत पड़ती है। सिर्फ 5 मिनट में आप इस टेस्टी सब्जी को बनाकर तैयार कर सकते हैं। पराठे के साथ तो ये सब्जी लाजवाब लगती है।  जानिए कैसे बनाते हैं प्याज टमाटर की सब्जी?

प्याज टमाटर की सब्जी बनाने की रेसिपी:

स्टेप 1- सबसे पहले 2 बड़े प्याज को छील लें और उन्हें बारीक चटप कर लें। इसी के साथ 2 बड़े टमाटर को काटकर बारीक काट लें। 1 इंच अदरक और 5-6 लहसुन की कली को लेकर कूट लें। 2 हरी मिर्च को बारीक काट लें।

स्टेप 2- अब गैस पर एक पैन या कड़ाही रखें और 2 चम्मच तेल डालें। तेल में जीरा और हींग डालें। अब अदरक लहसुन डालकर हल्का भून लें। अब प्याज डालकर हल्का फ्राई होने दें।

स्टेप 3- अब सारे मसाले जैसे हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर चलाएं। तुरंत बाद में इसमें टमाटर और हरी मिर्च डाल दें। टमाटर को गलने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। 

स्टेप 4- तैयार है प्याज टमाटर की टेस्टी सब्जी। आप इससे प्लेन पराठे या रोटी खाएं मजा आ जाएगा। इस सब्जी को साइड डिश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे 2-3 दिन के लिए फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं।

स्टेप 5- एक और तरीका है कि प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर पीस लें। अब इसे तेल में फ्राई कर लें। फ्राई करते वक्त ही सारे सूखे मसाले डाल दें। मसाला जब तेल छोड़ दे तो इससे रोटी खाएं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल