1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खसखस-बादाम का हलवा बनाने की बेहद आसान रेसिपी, चखते ही खुश हो जाएगा आपका दिल

खसखस-बादाम का हलवा बनाने की बेहद आसान रेसिपी, चखते ही खुश हो जाएगा आपका दिल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 15, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 04:47 pm IST

अगर आप भी सूजी का हलवा खाते-खाते बोर हो गए हैं तो आपको खसखस-बादाम का हलवा जरूर बनाकर देखना चाहिए। आइए इसे बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

खसखस बादाम का हलवा- India TV Hindi
खसखस बादाम का हलवा Image Source : SOCIAL

क्या आपको भी अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग होती रहती है? अगर हां, तो आपको खसखस और बादाम के हलवे की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। मीठा खाने के शौकीन लोगों को ये रेसिपी काफी ज्यादा पसंद आ सकती है। खसखस और बादाम का हलवा बनाना आसान है और इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आपको 4 लोगों के लिए खसखस और बादाम का हलवा बनाना हो, तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।

पहला स्टेप- सबसे पहले आधे कप खसखस और आधे कप बादाम को रात भर पानी में भिगोकर रखें और फिर छील लें। इसके बाद आपको थोड़े से दूध के साथ इन दोनों चीजों को मिक्सर में डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है।

दूसरा स्टेप- अब आपको एक पैन में एक-चौथाई कप देसी घी डालकर गर्म कर लेना है और फिर इसमें खसखस और बादाम का पेस्ट डाल देना है। इस पेस्ट को हल्की आंच पर तब तक भूनें, जब तक इसका कलर लाइट गोल्डन न हो जाए।

तीसरा स्टेप- पेस्ट के भुन जाने के बाद इसमें एक कप दूध को अच्छी तरह से मिला लीजिए। अब आप इस मिक्सचर में चीनी को एड कर इसे पका सकते हैं। 

चौथा स्टेप- जब चीनी घुलने लग जाए और हलवा गाढ़ा होने लग जाए, तब आपको इसमें आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिला लेना है।

पांचवां स्टेप- इसके बाद आपको हलवे में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स एड करने हैं और इसे हल्की आंच पर थोड़ी देर के लिए पकाना है।

छठा स्टेप- आपका खसखस और बादाम का हलवा सर्व करने के लिए तैयार है। अगर आप चाहें तो इस हलवे में 6 केसर के धागे भी एड कर सकते हैं। 

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को खसखस और बादाम के हलवे का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपको सर्दियों के मौसम में इस हलवे को जरूर बनाकर देखना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल