1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. देसी घी और बेसन से बन जाते हैं इतने टेस्टी लड्डू, मुंह में रखते ही हो जाएंगे गायब, 1 लड्डू से मन नहीं भरेगा, ये है रेसिपी

देसी घी और बेसन से बन जाते हैं इतने टेस्टी लड्डू, मुंह में रखते ही हो जाएंगे गायब, 1 लड्डू से मन नहीं भरेगा, ये है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 01, 2024 06:50 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 06:52 pm IST

बेसन और देसी घी से घर में इतने टेस्टी लड्डू बनते हैं कि आप बाजार से मिठाई खरीदकर खाना भूल जाएंगे। इस लड्डू की खुशबू और स्वाद ऐसा है कि पड़ोसी भी पूछेंगे कि आज क्या बना है। बेसन के लड्डू मुंह में रखते ही घुल जाएंगे। जानिए रेसिपी।

बेसन के लड्डू की रेसिपी- India TV Hindi
बेसन के लड्डू की रेसिपी Image Source : SOCIAL

दादा नानी के जमाने में घरों में मिठाई और पकवान खूब बनाए जाते थे। लेकिन अब कुछ मीठा खाना हो या कुछ स्पेशल खाना हो तो लोग मार्केट जाकर खरीदकर खा लेते हैं। बाजार में मिलने वाली ज्यादातर चीजों में भारी मिलावट होती है। खासतौर से मिठाईयों में मिलावट की खबरें खूब आती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप घर में बेसन के लड्डू बना लें। देसी घी से बने बेसन के लड्डू इतने टेस्टी लगते हैं कि एक-दो खाने के बाद भी आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। आपका जी करेगा कि पेट भरकर लड्डू ही खाते जाएं। ये लड्डू इतने सॉफ्ट बनते हैं कि मुंह में रखते ही मानो गायब हो जाते हों। जानिए जैसे बनाएं बेसन के लड्डू और क्या है बेसन के देसी घी वाले लड्डू की रेसिपी?

बेसन के लड्डू के लिए सामग्री: 

  • बेसन- 1 किलो
  • बूरी- 1 किलो 
  • घी- 700 से 800 ग्राम
  • सूजी- 7-8 बड़े चम्मच
  • बेसन मोटा हो तो सूजी न डालें
  • अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स

बेसन के लड्डू की आसान रेसिपी:

स्टेप 1- बेसन के लड्डू बनाने के लिए एक भारी तली की कड़ाही लें और उसमें घी डालकर गर्म होने दें। घी के पिघलते ही बेसन डाल दें। अब बेसन को लगातार चलाते हुए भूनना है। शुरुआत में गैस की फ्लेम तेज रखें और फिर बेसन को चलाते हुए गैस मीडियम फ्लेम पर कर लें। 

स्टेप 2- बेसन जैसे जैसे भुनता जाएगा पतला होता जाएगा। बेसन को ब्राउन होने तक अच्छी तरह से भूनना है। इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम ही रहने दें क्योंकि तेज गैस पर बेसन जलने लगता है। 

स्टेप 3- बेसन जब भुन जाएगा तो खुशबू आने लगेगी और घी अलग छोड़ने लगेगा। बेसन काफी फूलने लगेगा। जब ऐसा होने लगे तो गैस बंद कर दें और कड़ाही में पड़े बेसन को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे से जले नहीं। आप इसे किसी दूसरे बर्तन में भी निकाल सकते हैं। इससे बेसन जल्दी ठंडा हो जाएगा।

स्टेप 4- अब एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर सूजो को भी भून लें और बेसन में मिला दें। जब भुना हुआ बेसन ठंडा हो जाए तो बूरा डाल कर मिक्स करें। ध्यान रखें अगर गर्म बेसन में बूरा मिलाया तो ये पतला हो जाएगा। बूरा में कई बार गांठ होती हैं तो इसे छानकर ही डालें। 

स्टेप 5- अगर कोई ड्राई फ्रूट्स बेसन के लड्डू में मिक्स करना चाहते हैं तो इसके लिए मेवा को काट लें और फिर तैयार मिश्रण में मिला लें। सारी चीजों को हाथों से अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब लोई के आकार जितना लेकर गोल बनाएं। इसे लड्डू की तरह शेप दें। 

स्टेप 6- सारे बेसन के लड्डू इसी तरह से तैयार करके रख लें। आप इन्हें 1-2 घंटे के बाद किसी कांच या स्टील के बर्तन में रख दें। बेसन के देसी घी से बने लड्डू 10-15 दिन तक भी खराब नहीं होते हैं। जब मीठा खाने का जी चाहे लड्डू खा सकते हैं। त्योहार पर भी आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल