1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बच्चे कर रहे हैं मीठा खाने की डिमांड तो बना लें ड्राई फ्रूट आइसक्रीम, वो भी चीनी का इस्तेमाल किए बिना, नोट करें विधि

बच्चे कर रहे हैं मीठा खाने की डिमांड तो बना लें ड्राई फ्रूट आइसक्रीम, वो भी चीनी का इस्तेमाल किए बिना, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 04, 2026 11:55 pm IST,  Updated : May 04, 2026 11:55 pm IST

Sugar Free Ice Cream Recipe: अगर बच्चे मीठा खाने की जिद कर रहे हैं, तो बिना चीनी वाली ड्राई फ्रूट आइसक्रीम एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

ड्राई फ्रूट आइसक्रीम- India TV Hindi
ड्राई फ्रूट आइसक्रीम Image Source : YOUTUBE - @ANKITA'S FOOD CORNER

अगर बच्चे बार-बार मीठा खाने की डिमांड कर रहे हैं और आप उन्हें कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो बिना चीनी के बनी ड्राईफ्रूट आइसक्रीम एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह टेस्टी होने के साथ-साथ न्यूट्रिशन से भरपूर भी होती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

ड्राईफ्रूट आइसक्रीम के लिए सामग्री:

एक कप मखान, डेढ़ कप दूध, आधा कप काजू और बदाम, एक कप अंजीर और खजूर, तीन चम्मच कोको पाउडर, एक डार्क चॉकलेट

ड्राईफ्रूट आइसक्रीम बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: ड्राईफ्रूट आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले मखानों को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें, ताकि उनका क्रंच और स्वाद बढ़ जाए।

  • दूसरा स्टेप: अब काजू और बादाम को भी थोड़ा सा भून लें और ठंडा होने दें। अंजीर और खजूर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  • तीसरा स्टेप: अब एक मिक्सर में मखाना, काजू, बादाम, अंजीर और खजूर डालकर अच्छी तरह पीस लें। ध्यान रखें पेस्ट एकदम स्मूथ होना चाहिए।

  • चौथा स्टेप: अब दूध को गैस की आंच पर अच्छे से गर्म करें और फिर धीरे धीर उसमें इसमें कोको पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

  • पांचवा स्टेप: अब दूध में ड्राईफ्रूट का मिश्रण डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह से पकाएं। अब, डार्क चॉकलेट को हल्का पिघलाकर इस मिश्रण में मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।

  • छटवां स्टेप: अब, तैयार मिक्सचर को एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रीजर में 4–5 घंटे के लिए सेट होने रखें। जब आइसक्रीम अच्छे से सेट हो जाए, तो इसे निकालकर सर्व करें। आप ऊपर से कुछ ड्राईफ्रूट के टुकड़ों से आइसक्रीम को गार्निश करें।

ड्राई फ्रूट आइसक्रीम के फायदे :

ड्राई फ्रूट आइसक्रीम के फायदे में मुख्य रूप से बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट से मिलने वाले पोषक तत्व शामिल हैं, जो दूध के साथ मिलकर कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स प्रदान करते हैं। यह सामान्य आइसक्रीम की तुलना में अधिक पौष्टिक होती है, जो इंस्टेंट एनर्जी देती है, हड्डियों को मजबूत कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल