1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. काजू कतली के हैं दीवाने तो सिर्फ दो चीजों से बनाएं ये मिठाई, हर बाइट पर मिलेगा हलवाई वाला स्वाद, नोट करें रेसिपी

काजू कतली के हैं दीवाने तो सिर्फ दो चीजों से बनाएं ये मिठाई, हर बाइट पर मिलेगा हलवाई वाला स्वाद, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 15, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 01:52 pm IST

घर पर काजू कतली बनाना बहुत आसान है और यह बाज़ार से कहीं ज़्यादा स्वादिष्ट होती है। आप चाहें तो जन्माष्ठमी के दिन कान्हा को भोग लगाने के लिए इस मिठाई को घर पर ही बना सकते हैं

काजू कतली कैसे बनाएं- India TV Hindi
काजू कतली कैसे बनाएं Image Source : INSTAGRAM - @AKTFOODZ

फेस्टिव सीज़न शुरू हो गया है रक्षा बन्धन के बाद अब बाल गोपाल के आने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। व्रत त्यौहार के सीज़न में खाने पीने का अपना मज़ा होता है। अगर आप जन्माष्ठमी के दिन कान्हा को भोग लगाने के लिए घर पर कोई ऐसी मिठाई बनाना चाहते हैं जिसे बनाने में ज़्यादा समय भी न लगे तो आप काजू कतली (Kaju Katli Recipe)बना सकते हैं। आज हम आपको काजू कतली की बेहद आसान रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं काजू कतली की यह स्वाद से भरपूर मिठाई?

काजू कतली की सामग्री: Ingredients of Kaju Katli:

काजू 200 ग्राम, चीनी लगभग 100 ग्राम, पानी आधा कप, (ऑप्शनल: इलायची पाउडर, चांदी का वर्क)

काजू कतली कैसे बनाएं? How to make Kaju Katli?

  • सबसे पहले काजू को दो घंटे गर्म पानी में भिगोकर रखें। तय समय के बाद इसे मिक्सर में डालकर स्मूथ पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट में शुगर पाउडर मिलाएं। अगर शुगर पाउडर नहीं है तो आप चीनी को बारीक पीस लें और फिर इसे अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • अब गैस ऑन करें और उसपर कड़ाही रखें। कड़ाही को घी से अच्छी तरह से ग्रीस करें और उसमें 3 से 4 चम्मच घी डालें। अब काजू के पेस्ट को कड़ाही में डालें और उसे चलाएं। इसे अच्छे से मिला लें ताकि कोई गांठ न रह जाए। अब इसको धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें जब तक कि उसका रंग न बदलने लगे और वह गाढ़ी न हो जाए और पैन को छोड़ना शुरू न कर दे। ध्यान रखें कि इसे ज़्यादा न पकाएं, वरना कतली सख्त हो सकती है।

  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब इस मिश्रण को एक चिकनी सतह पर निकाल लें। जब यह हल्का ठंडा हो जाए तब उसे अपने हाथों से मसलकर चिकना आटा जैसा गूंथ लें। इससे कतली में चमक आएगी और वह मुलायम बनेगी।

  • अब इस आटे को बटर पेपर के बीच में रखकर बेलन की मदद से पतला बेल लें। जब यह जमने लगे, तो इसे चाकू की मदद से डायमंड या चौकोर आकार में काट लें। आपकी काजू कतली बनकर तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल