1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लौकी से बनी इस चीज को खाकर भूल जाएंगे मोटापा और हाई यूरिक एसिड, जानें रेसिपी और फायदे

लौकी से बनी इस चीज को खाकर भूल जाएंगे मोटापा और हाई यूरिक एसिड, जानें रेसिपी और फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 30, 2023 05:00 pm IST,  Updated : May 30, 2023 05:00 pm IST

लौकी का भरता: लौकी 90 प्रतिशत पानी से भरपूर है। ऐसे में इससे बनी इस रेसिपी को खाना भी आपके लिए फायदेमंद होगा। कैसे, जानते हैं।

lauki ka bharta- India TV Hindi
lauki ka bharta Image Source : FREEPIK

क्या आपने कभी लौकी का भरता खाया है? नहीं खाया तो आपको इसे खाना चाहिए। दरअसल, ये भरता बैंगन और आलू के भरते की जगह काफी टेस्टी होता है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। साथ ही इस भरते को बनाने में (lauki ka bharta benefits in hindi) आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और इसे खाने से शरीर को तो जो फायदे मिलते हैं वो हैं ही। तो, आइए जानते हैं  

लौकी का भरता रेसिपी-lauki ka bharta recipe

लौकी का भरता बनाने के लिए पहले लौकी, टमाटर, लहसुन की 2 कली और 2 हरी मिर्च को आग पर पका लें। ध्यान दें  कि लौकी अच्छे से भून जाए। अगर आप ये नहीं कर पा रहे हैं तो लौकी को उबाल कर रख लें। इसके बाद इसे मैश कर लें और इसमें ये तमाम चीजों को मिला लें। ऊपर से सरसों का तेल, अजवाइन, काला नमक, हरी धनिया और नमक मिलाएं। इसके बाद इन चीजों का सेवन करें। 

bharta_recipe
Image Source : SOCIALbharta_recipe

इस फल की तरह ही गुलाबी हो जाएंगे आपके गाल, खाकर होठों पर भी आएगी सूरज सी लाली

लौकी का भरता के फायदे-lauki ka bharta benefits in hindi

1. पेट को ठंडा करता है

लौकी का भरता पेट ठंडा करने में मददगार है। ये आपके पेट के पीएच को बैलेंस करने में मदद करता है और मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। साथ ही आप चाहें तो इसमें दही भी मिला सकते हैं जो कि प्रोबायोटिक की तरह भी काम करता है और गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। 

2. मोटापा कम करेगा

मोटापा कम करने में लौकी के भरते का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये जीरो फैट वाला है लेकिन, इसमें अच्छी खासी कैलोरी भी है। इसे खाने से आपका पेट तो भरा रहेगा ही, साथ ही वजन भी नहीं बढ़ाएगा। तो, मोटापा कम करने के लिए लौकी का भरता आप खा सकते हैं। 

Ganga Dussehra 2023: नदियों में नहाना सिर्फ धर्म का काम नहीं, तन-मन दोनों के लिए है लाभदायक

3. यूरिक एसिड में फायदेमंद

यूरिक एसिड से जुड़ी समस्या में लौकी के भरते का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। ये भरता पेशाब के जरिए प्यूरिन को कम करने में मददगार है। ये शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकता है और गाउट की समस्या से बचाता है। इस प्रकार से लौकी का भरता सेहत के लिए फायदेमंद है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल