1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पनीर से बनाएं चटपटा और मसालेदार खुरचन, शेफ ने बताया रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने का आसान तरीका, नोट करें विधि

पनीर से बनाएं चटपटा और मसालेदार खुरचन, शेफ ने बताया रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने का आसान तरीका, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 17, 2026 05:11 pm IST,  Updated : Aug 17, 2026 05:11 pm IST

पनीर का मसालेदार खुरचन स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है, अगर आप भी यह रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल बनाना चाहते हैं तो चलिए नोट कर लीजिए रेसिपी?

पनीर खुरचन बनाने की रेसिपी- India TV Hindi
पनीर खुरचन बनाने की रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @SPICE SWAD

पनीर की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी पनीर खुरचन ट्राई किया है? यह स्वाद में चटपटा, मसालेदार और बेहद लाजवाब होता है। अगर आपको रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर खुरचन पसंद है, तो अब इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। सेलेब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने इसे बनाने का आसान तरीका शेयर किया है, जिससे आप कम समय में स्वादिष्ट पनीर खुरचन तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान विधि।

पनीर खुरचन के लिए सामग्री

काजू, आधा कप, टमाटर 500 ग्राम, तेल 2 बड़े चम्मच, बटर 3 बड़े चम्मच, सूखी लाल मिर्च 2, काली इलायची 2, जीरा 1 छोटा चम्मच, प्याज 2 कप, हरी मिर्च 2, अदरक 1 बड़ा चम्मच, लहसुन एक बड़ा चम्मच, हल्दी चुटकीभर, कश्मीरी मिर्च पाउडर डेढ़ चम्मच, धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, गरम मसाला आधा छोटा चम्मच, पनीर 200 ग्राम, एक शिमला मिर्च, एक प्याज, एक टमाटर, तेल 2 चम्मच, बटर 1 बड़ा चम्मच, लहसुन 1 छोटा चम्मच, कसूरी मेथी पाउडर एक बड़ी चुटकी, धनिया, कटा हुआ मुट्ठी भर, क्रीम

पनीर खुरचन बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: पनीर खुरचन बनाने के लिए, सबसे पहले टमाटर की प्यूरी बना लें। अब, गैस ऑन करें और उस पर एक कड़ाही रखें तेल और बटर डालें। सूखा लाल मिर्च, काली इलायची और जीरा डालकर चटकने दें और बारीक कटा हुआ प्याज डालें। जब प्याज सुनहरा हो जाए तब उसमें कुटी हुई लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालें। उसके बाद, चुटकीभर हल्दी, कश्मीरी मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।  जब ये अच्छी तरह पक जाएं तब टमाटर की प्यूरी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

  • दूसरा स्टेप: अब एक पैन में तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें शिमला मिर्च, प्याज और पनीर को सुनहरा होने तक पकाएं। शिमला मिर्च, प्याज और पनीर को लंबे शेप में काटें। जब ये सब्जियां पक जाएं तब उसे मसाले में डालें और मीडियम आंच पर पकाएं। जब खुरचन पक जाए तब कसूरी मेथी पाउडर धनिया और क्रीम डालकर गार्निश करें और फिर गरम गरम सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल