1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रोज वही नाश्ता करके बोर हो गए हैं आप तो खाएं मेदू वड़ा, जानें इसे बनाने की विधि

रोज वही नाश्ता करके बोर हो गए हैं आप तो खाएं मेदू वड़ा, जानें इसे बनाने की विधि

 Published : Sep 28, 2023 07:26 am IST,  Updated : Sep 28, 2023 07:26 am IST

नाश्ता करना हर किसी के लिए जरूरी है। नहीं तो आप दिनभर आलस और थकान से परेशान रहेंगे। ऐसे में आप इस एनर्जी देने वाली फूड रेसिपी को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

 medu vada recipe- India TV Hindi
medu vada recipe Image Source : SOCIAL

नाश्ता करना जरूरी है लेकिन रोज एक ही तरह का नाश्ता करना काफी बोरियत वाला काम हो सकता है। इसकी वजह से कुछ दिनों के बाद नाश्ता करने का दिल ही नहीं होता और फिर हमारी क्रेविंग दूसरे चीजों के प्रति बढ़ने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर आप अपने नाश्ते में बदलाव करते रहें और कुछ हेल्दी ट्विस्ट करते रहें। ऐसा ही एक साउथ इंडियन दिश है मेदू वड़ा। आप इसे नारियल की चटनी और सांबर के साथ खा सकते हैं। कुछ नहीं तो आप इसे रात की बची सब्जी और दाल के साथ भी ले सकते हैं। तो, जानते हैं नाश्ते के लिए मेदू वड़ा बनाने की रेसिपी।

मेदू वड़ा बनाने की विधि-Best medu vada recipe in hindi

मेदू वड़ा बनाने के लिए आपके पास इन चीजों का होना जरूरी है। जैसे इस बनाने के लिए सबसे पहले धुली उड़द की दाल लें। इस दाल को पीसकर रख लें और थोड़ा सा सोडा पाउडर मिला लें। अब इसमें स्वाद के लिए  अदरक,हरी मिर्च,नमक,काली मिर्च और हींग आदि  मिलाएं। इसमें आप बाकी सब्जियां भी कद्दूकर करके मिला सकते हैं। इसके बाद इसे अच्छी तरह से फेंट लें और तब तक सांबर और चटनी की तैयारी करें। कुछ नहीं तो आप इस बैटर को रात में बनाकर रख सकते हैं ताकि सुबह तक ये अच्छे से फर्मेंटेट हो जाए।

 medu vada
Image Source : SOCIAL medu vada

आलू-प्याज और पनीर नहीं,नाश्ते में खाएं इन 3 सब्जियों से बना गरमा गरम पराठा

मेदू वड़ा कैसे बनाएं-

मेदू वड़ा बनाने के लिए पहले एक कड़ाही चढ़ाएं। इसमें सरसों का तेल ऊपर से डालें। तेल को अच्छी तरह से गर्म होने दें। इसके बाद इसमें वड़ा बनाकर डालें।  अब इसे रखते समय बीच में छेद जैसा बनाएं। इसे धीमी आंच पर पकने दें और तब तक पकाएं जब तक ये अच्छे से पका हुआ और क्रिस्पी न दिखने लगे। आप इसे और टेस्टी और क्रंची बनाने के लिए सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये इसके टेस्ट को बेहतर बना सकता है।

Eid Milad-Un-Nabi 2023: शीर खुरमा से लेकर शाही फिरनी तक, हर घर में बनती है ये 4 सेवई रेसिपी

तो, वड़ा बनाएं और फिर इसे सांबर और चटनी के साथ बैठकर खाएं। ये नाश्ता काफी हल्का पर पेट भरने वाला होता है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और फिर आप तमाम क्रेविंग से बचे रहते हैं। तो, अगर आपने कभी घर पर मेदू वड़ा नहीं बनाया है तो एक बार ये जरूर ट्राई करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल