1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सेहत का खजाना है ओट्स मैंगो स्मूदी, गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

सेहत का खजाना है ओट्स मैंगो स्मूदी, गर्मियों में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 15, 2024 02:19 pm IST,  Updated : Jun 15, 2024 02:19 pm IST

गर्मियों के मौसम में लोग आम खाने के बहाने ढूंढ ही लेते हैं। अगर आपको भी आम खाना पसंद है तो आपको ओट्स मैंगो स्मूदी की इस टेस्टी रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

Oats Mango Smoothie- India TV Hindi
Oats Mango Smoothie Image Source : PEXELS

गर्मियों में अपने शरीर को अंदर से कूल और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। भयंकर गर्मी के इस मौसम में ओट्स मैंगो स्मूदी की ये रेसिपी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको बता दें कि ओट्स मैंगो स्मूदी की ये रेसिपी न केवल हेल्दी है बल्कि टेस्टी भी है। आइए इसे बनाने के आसान से तरीके के बारे में जानते हैं।

  • पहला स्टेप- ओट्स मैंगो स्मूदी बनाने के लिए आपको अल्फांसो आम, ओट्स, दूध, चीनी/शहद, दही और बादाम की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको 4 अल्फांसो आम को छीलना है और फिर छोटे-छोटे पीस में काट लेना है।

  • दूसरा स्टेप- अब आपको एक पैन में 220 मिली दूध को अच्छी तरह से गर्म कर लेना है। जब दूध गर्म हो जाए तो आपको इसमें 30 ग्राम ओट्स डालने हैं।

  • तीसरा स्टेप- थोड़ी देर तक ओट्स को पकाने के बाद गैस बंद कर दीजिए। अब आपको इसमें 60 ग्राम चीनी या फिर शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। इस मिक्सचर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 

  • चौथा स्टेप- ओट्स मैंगो स्मूदी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप 10 बादाम को ब्लेंडर में दरदरा पीस लीजिए।

  • पांचवा स्टेप- अब आपको कटे हुए आम, ओट्स, बादाम, चीनी और 320 मिली दही को ब्लेंड करना है।

  • छठा स्टेप- ध्यान रखें कि जब तक इन सभी चीजों का मिक्सचर स्मूद न हो जाए, तब तक आपको इसे ब्लेंड करना है।

आपकी ओट्स मैंगो स्मूदी बनकर तैयार हो चुकी है। अब इसे फटाफट फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए। जब आप इस चिल्ड ओट्स मैंगो स्मूदी को टेस्ट करेंगे, यकीन मानिए आपका दिल खुश हो जाएगा। इस स्मूदी को पीने के बाद आपको रिफ्रेशिंग महसूस होगा। अगर आप चाहें तो ओट्स मैंगो स्मूदी को फ्रिजर में जमाकर भी ट्राई कर सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल