1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dream Interpretation: सपने में इस तरह से गाय दिखने का क्या होता है मतलब ?

Dream Interpretation: सपने में इस तरह से गाय दिखने का क्या होता है मतलब ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2021 06:08 am IST,  Updated : Mar 14, 2021 06:08 am IST

सपने में गाया देखना के कई अलग-अलग मतलब होते हैं। जानिए सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक सपने में गाय देखना का क्या मतलब होता है?

dream interpretation - India TV Hindi
सपने में गाय देखने का मतलब  Image Source : INSTAGRAM/SG.BEANS

हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है और ऐसा माना जाता है कि अगर आप गाय की सेवा करते हैं तो आपको पुण्य मिलेगा। लेकिन, क्या आपने कभी ये सोचा है कि सपने में गाय देखने का क्या मतलब होता है? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सपने किसी भी रूप में आकर भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत दे जाते हैं। विज्ञान कहना है कि सपनों का रंग नहीं होता है, यह श्वेत श्याम होते हैं, लेकिन, लोगों को रंगों की अनुभूती होती है। रंगों की अनुभूति के अनुसार इसके पिरणाम भी अलग-अलग होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सपने में विभिन्न रंगों की गाय और गाय के साथ बछड़े और दूसरी चीजें देखने का क्या मतलब होते हैं। 

Dream Interpretation: सपने में खुद को रोते हुए देखना किस बात की ओर करता है इशारा?

सपने में सफेद गाय देखना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद रंग की गाय दिखे तो इसका मतलब है कि आपको सफेद चीजों के कारोबार में जैसे शक्कर, दूध के व्यापार में लाभ मिलेगा। साथ ही सुख-शांति भी मिलेगी। 

जर्सी गाय का दिखना 

अगर सपने में जर्सी गाय दिखे तो यह संकेत है कि आप धन के लेन-देन या निवेश किए गए धन से लाभ मिलेगा। 

गाय का दूध निकालते देखना 

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर सपने में आप खुद को गाय का दूध निकालते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको कहीं से लाभ मिलने वाला है और आपकी संपत्ति बढ़ने वाली है ।

Dream Interpretation: सपने में दिखे ये फल तो समझिए मिलने वाली है बड़ी सफलता 

सपने में गाय और बछड़े को देखना 

अगर सपने में गाय के साथ बछड़ा दिखे या बछड़ा दूध पीते हुए दिखे तो यह धन के मामले मे अच्छा शगुन माना गाया है। इससे धन की प्राप्ति होती है। 

Dream Interpretation: सपने में भगवान शिव के दर्शन करने का क्या होता है मतलब?

सपने में गाय की आवाज सुनाई देना 

सपने में गाय दिखने के अलावा ऐसी भी मान्यता है कि सोते समय गाय की आवाज सुनाई देना शुभ होता है, इससे आने वाले दिन में लाभ की प्राप्ति होती है सुख मिलता है।  

पढ़ें लाइफस्टाइल की अन्य बड़ी खबरें- 

Dream Interpretation: सपने में शेर देखने का होता है क्या मतलब? आखिर ये किस ओर करता है इशारा

Dream Interpretation: सपने में बहुत सारे नोट देखना करता है किस बात का इशारा?

सपने में भागना या गिरना देता है किस बात का संकेत? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल