1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dream Interpretation: सपने में दिखे ये फल तो समझिए मिलने वाली है बड़ी सफलता

Dream Interpretation: सपने में दिखे ये फल तो समझिए मिलने वाली है बड़ी सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2021 06:16 am IST,  Updated : Mar 12, 2021 06:17 am IST

सपने में फल देखना आम बात है। आप अपने सपने में फल खाते हुए, खरीदते हुए या किसी को दान करते हुए देखते हैं तो इसका अलग-अलग मतलब होता है।

fruits in dreams - India TV Hindi
सपने में फल देखना का मतलब  Image Source : INSTAGRAM/#GOOD SLEEP

नींद में सपने हम सभी देखते हैं। कई लोगों की ये मानना है कि सपने हमारी जिंदगी से जुड़े होते हैं और इनका कोई ना कोई मतलब होता है। कई बार हम लोग सपने में ऐसे चीज देख लेते हैं कि डर के मारे अपने आप आंख खुल जाती है। वहीं कई बार सपना देखते देखते मुस्कुराने लगते हैं। इन दोनों के विपरीत कुछ सपने ऐसे होते हैं जो अपने साथ कई सवाल छोड़ जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सपने हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं। इससे हमें ये पता चलता है कि भविष्य में क्या होने वाला है? इसी तरह से मान्यता है कि अगर सपने में, केला, अमरूद या आंवला जैसे फल दिखे तो समझें की आपको नौकरी या कारोबार में कोई बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। इसके बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं। 

Dream Interpretation: सपने में भगवान शिव के दर्शन करने का क्या होता है मतलब?

सपने में ये फल देखना माना जाता है शुभ 

पुरूष को  सपने में सेब दिखाई देना 

प्रचलित विश्वास है कि अगर किसी पुरूष को  सपने में सेब दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि उसे व्यापार और नौकरी तरक्की मिलने वाली है। 

शादीशुदा स्त्री का सपने में सेब देखना 

मान्यता है कि अगर कोई शादीशुदा स्त्री सपने में सेब देखती है तो इसका अर्थ है कि उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। 

सपने में केला देखना 

माना जाता कि सपने में केला दिखाई देना शुभ होता है। लेकिन आप सपने में केला खा रहे हैं तो यह अशुभ माना जाता है। सपने में केला खाने वाला व्यक्ति यदि शादीशुदा हो, तो यह इस बात का संकेत है कि उसका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकत है। 

Dream Interpretation: सपने में शेर देखने का होता है क्या मतलब? आखिर ये किस ओर करता है इशारा

सपने में खुद को अमरूद खाते देखना

मान्यता है कि सपने में खुद को अमरूद खाते देखना धन पाने का सूचक होता है। इसलिए अगर आप अपने सपने में अमरूद खा रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा संकेत है।  

Dream Interpretation: सपने में बहुत सारे नोट देखना करता है किस बात का इशारा?

सपने में आंवला खाते देखना 

सपने में आंवला खाना शुभ होता है। अगर आप अपने आप को सपने में आंवला खाते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति की जल्दी ही कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। इसके अलावा सपने में बादाम दिखना भी शुभ माना गया है। यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपको किसी सुख का अनुभव होगा। 

पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरें- 

सपने में भागना या गिरना देता है किस बात का संकेत? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

सपने में इस तरह से दिख जाए बिल्ली तो समझिए जिंदगी में दस्तक देने वाली हैं खुशियां

सपने में अपनी शादी होते या शादी से जुड़ी चीजें देखने का क्या मतलब होता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल