1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dream Interpretation: सपने में खुद को रोते हुए देखना किस बात की ओर करता है इशारा?

Dream Interpretation: सपने में खुद को रोते हुए देखना किस बात की ओर करता है इशारा?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2021 06:08 am IST,  Updated : Mar 13, 2021 06:08 am IST

आपने कभी ना कभी अपने सपने में खुद को रोते हुए जरूर देखा होगा। जानिए सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक सपने में खुद को रोते हुए देखने का क्या मतलब होता है?

crying in dream - India TV Hindi
सपने में खुद को रोते हुए देखना  Image Source : INDIA TV

हम सभी अपनी जिंदगी में कभा ना कभी किसी ना किसी को बात को लेकर रोए जरूर होंगे। इसी तरह से सपने में खुद को रोते हुए भी जरूर देखा होगा। आमतौप पर लोग जो सपना देखते हैं उसे अगले दिए भूल जाते हैं या याद भी रखते हैं तो आधी अधूरी बातें। बहुत से लोग सपने में विश्वास रखते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हर सपने का अपना अर्थ होता है। सपनों को लेकर कहा जाता है कि यह हमें आने वाले जीवन को  लेकर आगाह करते हैं। सपने में लोग खुद को अलग-अलग तरह की स्थिति में पाते हैं। सपने में कभी आप खुद को रोते हुए पाते हैं, तो कभी खूब हंसते हैं, कभी आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। सपने दो तरह के होते हैं अच्छे-बुरे या शुभ-अशुभ। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक सपने में खुद को रोते हुए देखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सपने में खुद को रोते हुए देखने से आने वाले समय में आपके मान-सम्मान में बृद्धि होती है।

Dream Interpretation: सपने में दिखे ये फल तो समझिए मिलने वाली है बड़ी सफलता

सपने में खुद को रोते हुए देखना 

अगर आप सपने में खुद को रोते हुए देखते हैं तो सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक आपकी परिस्थिति असल जिंदगी में जल्द ही बदलने वाली है। साथ ही आपकी उम्र लंबी होने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। इसके अलावा सपने में खुद को रोते हुए देखना आपकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। कभी-कभी आप खुद को सपने में किसी वजह से रोते हुए देखते हैं, तो इसका यह भी मतलब होता है कि असल जिंदगी में कोई वजह है जो आपको परेशान कर रही है। 

Dream Interpretation: सपने में शेर देखने का होता है क्या मतलब? आखिर ये किस ओर करता है इशारा

सपने में रोता हुआ बच्चा देखना 

अगर आप सपने में किसी बच्चे को रोते हुए देखते हैं, तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह अशुभ होता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई परेशानी आने वाली है। इसी के साथ आपको आर्थिक क्षति भी हो सकती है। 

Dream Interpretation: सपने में भगवान शिव के दर्शन करने का क्या होता है मतलब?

दूसरे को रोते हुए देखना 

कभी-कभी आप सपने में देखते हैं कि कोई व्यक्ति एक कोने में बैठकर धीरे-धीरे रो रहा है। यूं तो इस तरह के सपने काफी डरावने होता हैं, लेकिन असल जिंदगी में ये आपके लिए शुभ संकेत लेकर आते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आने वाला समय आपके लिए शांति भरा होगा। साथ ही ऐसा सपना देखने वालों की सारी टेंशन भी आने वाले समय में खत्म हो जाती है।  

पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरें- 

Dream Interpretation: सपने में बहुत सारे नोट देखना करता है किस बात का इशारा?

सपने में भागना या गिरना देता है किस बात का संकेत? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

सपने में इस तरह से दिख जाए बिल्ली तो समझिए जिंदगी में दस्तक देने वाली हैं खुशियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल