1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. जानें ये 10 सीक्रेट और महिला हो जाएगी आप पर लट्टू

जानें ये 10 सीक्रेट और महिला हो जाएगी आप पर लट्टू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2015 11:09 am IST,  Updated : Jun 11, 2016 04:06 pm IST

नई दिल्ली: हया और शर्म महिलाओं का गहना होता है और यही वजह है कि वे अपने दिल की बात को जुबां तक लाने में बहुत हिचकती हैं या लाने में काफी समय लगा देती

india TV

लिबास पर भी फ़िदा होती हैं

ज़्यादातर महिलाएं अपने ही नहीं पुरूषों के लिबास को लेकर भी सचेत रहती हैं। उन्हें वे पुरुष अच्छे लगते हैं जो सलीक़ेदार कपड़े पहनते हैं। पुरुष अपने पहनावे से महिलाओं को  प्रभावित कर सकते हैं। पुरुषों को ये बी जानने की कोशिश करनी चाहिए कि प्रेमिका या पत्नी उन्हें किस लिबास में देखना ज़्यादा पसंद करती है। अगर आपकी महिला आपको टाइट जींस में देखना पसंद करती है तो टाइट जींस पहनें।

पुराने संबंधों के बारे में उत्सुकता

महिलाएं अक़सर आपके पुराने संबंधों के बारे में जानना चाहती हैं। ऐसे में डरने की कोई बात नहीं है और आपको खुलकर सब कुछ बता देना चाहिए क्योंकि महिला बहुत रहमदिल भी होती है इसलिए ज़रुरी नहीं की पुरानी बात सुनकर वो आपसे नाता तोड़ ले। बल्कि हो सकता है कि वो आपके और करीब आ जाए।

अपनी राय न थोपें

ज़्यादातर पुरुषों की आदत होती है कि महिला ने अपनी कोई बात शुरु की ही नहीं की राय देनी शुरु कर दी। मांगे बग़ैर राय देने से उन्हें कमतरी का एहसास (inferiority complex) होने का ख़तरा रहता है। इसलिए अगर वह किसी बात से परेशान हैं या उनके सात कोई मसला है तो उन्हें सलाह ज़रुर दें लेकिन उनकी बात  अच्छी तरह सुनकर।

रिश्ते में रोमांस

महिलाएं अपने रिश्ते की कद्र करने के साथ रिश्ते में रोमांस को निरंतर बनाये रखना चाहती हैं। इसलिए यह ज़रूरी है कि आपका रिश्ता चाहे वह 5 महीने का हो या फिर 5 साल का, उसमें रोमांस को हमेशा बनाये रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Sex