1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. जानें ये 10 सीक्रेट और महिला हो जाएगी आप पर लट्टू

जानें ये 10 सीक्रेट और महिला हो जाएगी आप पर लट्टू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2015 11:09 am IST,  Updated : Jun 11, 2016 04:06 pm IST

नई दिल्ली: हया और शर्म महिलाओं का गहना होता है और यही वजह है कि वे अपने दिल की बात को जुबां तक लाने में बहुत हिचकती हैं या लाने में काफी समय लगा देती

india TV

कमियों को जानना

महिलाओं को प्रशंसा करने वाले पुरुषों के साथ-साथ कमियां बताने वाले पुरुष भी पसंद होते हैं। जैसे, अगर महिला लंबे समय तक काम करने के बाद काफी थक गई हैं और चिडचिडापन महसूस कर रहीं हैं तो उस समय उनकी कमी को बताने वाले पुरुष पसंद आते हैं। 

बातों को ध्यान से सुनना

महिलाएं अकसर यह जानने की कोशिश करती हैं कि उनकी बातों को आप कितनी ध्यान से सुनते हो और कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। इसलिये महिलाओं से बात करते समय केवल सर हिलाना काफी नहीं है उनकी बात को ग़ौर से सुने।

सेक्स में उनकी चाहत

महिला अक़सर सेक्स के बारे में बात करना और अपने साथी को खुश करना चाहती हैं। इसलिए आप भी सेक्स के दौरान वह करें जो महिला साथी चाहती है। इसके लिए विनम्र रवैया अक्सर सबसे अच्छा होता है। पहले, यह पूछे कि वह क्या चाहती है। फिर अपनी इच्छा को सही तरीके से उनके सामने रखें।

अदब से पेश आएं

जब रोमांस की बात आती है तो बहुत सारी महिलाएं पुरुषों की पारंपरिक मर्दाना भूमिका ही पसंद करती है। जैसे लड़की बैठने के लिये खुद ही कुर्सी खीच सकती हो लेकिन वह आपका इंतज़ार करती है कि आप उसको कुर्सी खींच कर दें। तो समय आ गया है कि आप उसकी नजरों में सज्जन पुरुष बन जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Sex