नई दिल्ल: फीफा विश्व कप-2018 के लिए होने वाले एशिया विश्व कप क्वालीफायर मुकाबलों में भारत को ग्रुप-डी में रखा गया है। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने मंगलवार को कुआलालंपुर में हुई बैठक में क्वालीफायर के लिए ग्रुप एवं कार्यक्रम का निर्धारण किया। भारत के अलावा ग्रुप-डी में ईरान, ओमान, तुर्कमेनिस्तान और गुआम को रखा गया है।
फीफा की विश्व रैंकिंग में 40वें पयदान पर मौजूद ईरान एशिया की शीर्ष टीम होगी, जबकि ओमान 97वें पायदान पर मौजूद है।
अप्रैल में जारी फीफा रैंकिंग के आधार पर भारत 147वें पायदान पर मौजूद है। पिछले महीने क्वालीफिकेशन राउंड-1 मुकाबले में नेपाल को 2-0 से हराते हुए भारतीय टीम फीफा रैंकिंग में 26 स्थानों की छलांग लगाई।