1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कमलनाथ बोले भारत महान नहीं-भारत बदनाम है, तो सीएम शिवराज ने कहा- मानसिक संतुलन खो दिया है

कमलनाथ बोले भारत महान नहीं-भारत बदनाम है, तो सीएम शिवराज ने कहा- मानसिक संतुलन खो दिया है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2021 04:43 pm IST,  Updated : May 28, 2021 04:43 pm IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भारत महान नहीं, भारत बदनाम है। सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते। कमलनाथ के बयान के बाद से मध्य प्रदेश में राजनीति गर्मा गई है।

कमलनाथ बोले भारत महान नहीं-भारत बदनाम है, तो सीएम शिवराज ने कहा- मानसिक संतुलन खो दिया है- India TV Hindi
कमलनाथ बोले भारत महान नहीं-भारत बदनाम है, तो सीएम शिवराज ने कहा- मानसिक संतुलन खो दिया है Image Source : INDIA TV

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भारत महान नहीं, भारत बदनाम है। सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते। कोरोना संक्रमण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कमलनाथ ने कहा कि सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते। कमलनाथ के बयान के बाद से मध्य प्रदेश में राजनीति गर्मा गई है।

कमलनाथ ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

विश्व में भारत की छवि को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि छवि इतनी बिगड़ी हुई है कि मैं तो कह रहा हूं, भारत महान नहीं भारत बदनाम है, सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते। साथ ही कमलनाथ ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी कहते थे कि हमने कोविड की लड़ाई जीत ली है, कहते थे हम विश्व की फार्मेसी हैं और आज कह रहे हैं कि ग्लोबल टेंडर निकालो। 

कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जो लोग एक परिवार की चाटुकारिता करते हुए राजनीति करना चाहते हैं, वे इस तरह के बयान देंगे। कमलनाथ जी भारत महान है। आपने और आपकी पार्टी ने भारत की स्थिति को कमजोर करने की कोशिश ज़रूर की। आप पाकिस्तान और चीन का एजेंडा लेकर राजनीति करना चाहते हैं।

सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए- शिवराज सिंह चौहान

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान पर कहा कि सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। चौहान ने कहा कि सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो? सत्ता जाने के बाद लगता है कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। कमलनाथ ने इसी धरती पर जन्म लिया और कह रहे हैं कि भारत बदनाम है।पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी क्या वे ऐसी कांग्रेस चाहते थे।

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने कोविड-19 महामारी को लेकर कमलनाथ के खिलाफ लोगों में भय फैलाने के आरोप में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कमलनाथ के खिलाफ धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के तहत यह प्राथमिकी दर्ज की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।