1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,885 नए मामले, 9 मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,885 नए मामले, 9 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2021 10:31 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 10:31 pm IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोविड-19 से 3,928 लोगों की मौत हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में वायरस के 1885 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,82,174 हो गई।

MP reports 1885 new Coronavirus cases, 9 deaths- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हुई है। Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोविड-19 से 3,928 लोगों की मौत हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में वायरस के 1885 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,82,174 हो गई। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि इंदौर में कोविड-19 के 584 नये मामले, भोपाल में 398 और जबलपुर में 109 नये मामले सामने आये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,82,174 संक्रमितों में से अब तक 2,67,242 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 11,004 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 919 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Related Stories

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के मामले रोज बढ़ रहे हैं और इन राज्यों से कोविड-19 के 80.63 प्रतिशत नए मामले आ रहे हैं। देश में इस वैश्विक महामारी से संक्रमित कुल लोगों में से 74.32 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में है। 

देश में अभी 3.95 लाख मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं। बीते 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है जो इस साल एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ रहे हैं और वहां एक दिन में 31,855 नए मामले आए। इसके बाद पंजाब में 2,613 जबकि केरल में 2,456 नए मामले आए। दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत दस राज्यों में रोज संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

भारत में अभी 3,95,192 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। बीते 24 घंटों में 26,735 नए मामले बढ़े हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश में अभी संक्रमित कुल लोगों के 74.32 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में है। अकेले महाराष्ट्र में ही 62.91 प्रतिशत मामले हैं।’’ मंत्रालय ने यह भी कहा कि देश में 5.31 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। उसने बताया कि कुल टीकों की 60 प्रतिशत खुराक आठ राज्यों केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में दी गई। 

भारत में अब तक 1,12,31,650 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं जिनमें से 26,490 लोग बीते 24 घंटों में स्वस्थ हुए। साथ ही बीते 24 घंटे में 251 लोगों की मौत हुई है। रोज होने वाली मौतों में 78.49 फीसदी मौत छह राज्यों में हुई। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 95 लोगों की मौत हुई। पंजाब में 39 और छत्तीसगढ़ में 29 लोगों की मौत हुई। 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। ये राज्य जम्मू कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, दमन और दीव, दादर और नागर हवेली, लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।