'हवा में नहीं हैं मेरे सवाल, हर पॉइंट का है आधार', बारामती विमान हादसे पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
'हवा में नहीं हैं मेरे सवाल, हर पॉइंट का है आधार', बारामती विमान हादसे पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
Edited By: Niraj Kumar@nirajkavikumar1
Published : Feb 11, 2026 07:21 am IST,
Updated : Feb 11, 2026 07:22 am IST
अजित पवार के भतीजे और शरद पवार की एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने बारामती विमान हादसे पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इसमें उन्हें साजिश की बू नजर आती है।
Image Source : PTI
रोहित पवार
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी)के एमएलए रोहित पवार ने बारामती में हुए विमान हादसे को लेकर कई सवाल उठाए जो बेहद गंभीर हैं। इस हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का निधन हो गया था। रोहित पवार ने एक कॉन्फ्रेंस के दौरान एक प्रेजेंटेशन में इस हादसे पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में साजिश संदेह है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने विचार को शेयर किया है। उन्होंने कहा कि मेरे सवाल हवा में नहीं हैं, हर बिंदु का आधार है।
रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी ओर से उठाए गए सवाल महज अटकलें नहीं हैं। उन्होंने यह सप्षट किया, "मैंने और पूरे महाराष्ट्र ने इस हादसे को लेकर जो प्रश्न उठाए हैं, उन सभी का एक ठोस आधार है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई प्रेजेंटेशन में हर बिंदु को प्रमाण के साथ रखा गया है।" उन्होंने मीडिया और जनता के लिए इस प्रेजेंटेशन का लिंक भी साझा किया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
हादसे से जुड़े संदेह दूर हों
रोहित पवार ने कहा कि यह एक बड़ा नुकसान है। वे प्रजेंटेशन के दौरान भी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, मैंने इस हादसे में अपने चाचा को खोया है और महाराष्ट्र ने एक जनप्रिया नेता। यह मेरे लिए केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत नुकसान भी है। अजित पवार ने जोर देकर कहा कि जब तक इस हादसे से जुड़े सभी संदेह दूर नहीं हो जाते, तब तक वह इस मामले को उठाते रहेंगे।
पायलट सुमित कपूर के पिछले रिकॉर्ड पर उठाया सवाल
बता दें कि रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विमान की कमान संभाल रहे कैप्टन सुमित कपूर के पिछले रिकॉर्ड पर सवाल उठाया और अतीत में शराब के सेवन के लिए उनके तीन साल के निलंबन का हवाला भी दिया।
रोहित ने प्रेस कॉन्फेंस में कौन-कौन से सवाल उठाए?
उन्होंने कहा कि सीआईडी के पास इस हादसे की पूरी जांच करने का अधिकार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विशेषज्ञ एजेंसियों द्वारा व्यापक जांच कराये जाने की मांग भी की, जिनमें भारतीय एजेंसियों के अलावा राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड, नागरिक विमानन सुरक्षा जांच एवं विश्लेषण ब्यूरो, ब्रिटेन की विमान दुर्घटना जांच शाखा (एएआईबी) शामिल हों।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि दुर्घटनाग्रस्त लियरजेट विमान की मालिकाना कंपनी 'वीएसआर' का डीजीसीए के अधिकारियों पर प्रभाव है और वह 'कुछ भी करके बच सकती है।'
रोहित पवार ने कहा कि VSR कंपनी के एक विमान के 2023 में हुए हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट पहले ही पेश कर दी गई है। इसके बावजूद, VSR कंपनी के विमान अब भी बड़े नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि कंपनी का परिचालन लाइसेंस कभी क्यों रद्द नहीं किया गया।
रोहित पवार ने कहा कि बुकिंग करने वाली कंपनी एरो, वीएसआर कंपनी और पायलट सुमित कपूर पर गंभीर संदेह हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ''हमें नहीं लगता कि यह महज एक हादसा था। इसमें साजिश की बू है।''
रोहित पवार ने दुर्घटना से पहले के घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या अंतिम क्षणों से पहले विमान का ट्रांसपोंडर जानबूझकर बंद कर दिया गया था?
रोहित पवार के अनुसार, मूल पायलट -साहिल मदान और यश- कथित तौर पर यातायात के कारण देरी से पहुंचे थे। उन्होंने पूछा, ''तो सुमित कपूर और शांभवी पाठक हवाई अड्डे तक कैसे पहुंचे? क्या वे आसपास ही रहते थे?'' उन्होंने यह भी कहा कि पाठक को कपूर की तुलना में लियरजेट उड़ाने का अधिक अनुभव था।
उन्होंने दावा किया कि विमान के एक तरफ झुकने पर कपूर चुप रहे। रोहित सवाल किया, ''उन्होंने (कपूर ने) मुश्किल रनवे 11 की मांग क्यों की और दृश्यता की समस्या के बावजूद लैंडिंग का प्रयास क्यों किया?'
पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां