1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में Coronavirus के 998 नए केस, 25 और लोगों की मौत

मुंबई में Coronavirus के 998 नए केस, 25 और लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 09:10 pm IST,  Updated : May 14, 2020 09:15 pm IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस के 998 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही शहर में कुल कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 16579 हो गई।

मुंबई में Coronavirus के 998 नए केस, 25 और लोगों की मौत- India TV Hindi
मुंबई में Coronavirus के 998 नए केस, 25 और लोगों की मौत Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस के 998 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही शहर में कुल कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 16579 हो गई। इनमें से अभी तक कुल 4234 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि कुल 621 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

कुल ठीक हुए लोगों में से 443 लोग गुरुवार को ठीक हुए, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया। वहीं, शहर में गुरुवार को कुल 25 कोरोना के मरीजों की मौत हुई। गुरुवार को कुल 643 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही शहर में अस्पताल में भर्ती संदिग्ध कोरोना के मरीजों की संख्या 17377 हो गई।

वहीं, पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 1,602 मामले सामने आने के बाद संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 27,524 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में गुरुवार को 44 लोगों की मौत हुई, जिसके साथ ही यहां मृतकों की तादाद 1,019 पर पहुंच गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।