1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai Rains : मुम्बई के लिए भारी साबित होगा आज का दिन ! मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

Mumbai Rains : मुम्बई के लिए भारी साबित होगा आज का दिन ! मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 08, 2022 10:17 am IST,  Updated : Jul 08, 2022 10:17 am IST

Mumbai Rains : वहीं आज शाम हाईटाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। शाम 6 बजकर 11 मिनट पर 3.68 मीटर का हाईटाइड आ सकता है।

Mumbai Rain- India TV Hindi
Mumbai Rain Image Source : PTI

Highlights

  • मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
  • मुम्बई, ठाणे, पालघर और रायगड के लिए रेड अलर्ट जारी

Mumbai Rains : मुंबई में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश (Rain) ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। शहर में रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान कई जगहों पर जलभराव हो गया। ट्रैफिक स्लो होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इस बीच मौसम विभाग ने आज मुम्बई, ठाणे, पालघर और रायगड़ जिले के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन इलाकों भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं आज शाम हाईटाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। शाम 6 बजकर 11 मिनट पर 3.68 मीटर का हाईटाइड आ सकता है। इस दौरान समंदर में 12 फीट ऊंची लहरें उठेंगी। लोगों को समंदर के किनारे नहीं जाने की हिदायत दी गई है। 

रेल पटरी पर दीवार का हिस्सा गिरा

इस बीच गुरुवार को मध्य रेलवे मार्ग की एक पटरी पर दीवार का एक हिस्सा गिरने से लोकल ट्रेन सेवाओं में विलंब हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण मुंबई में मस्जिद और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच हार्बर लाइन पर (उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेन की पटरी पर) एक दीवार का एक छोटा सा हिस्सा गिर गया, जिससे मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि मुंबई और पड़ोसी जिले ठाणे में भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनों के संचानल में कुछ देर हुई। 

24 घंटे में 82 मिमी बारिश 

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई में पिछले 24 घंटे में 82 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगर में क्रमश: 109 मिमी और 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार सुबह जलजमाव के चलते अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा था। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शहर में जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में पानी के स्तर में बृहस्पतिवार को सुबह 19 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई। 

गोवा में बारिश का रेड अलर्ट

उधर, मुंबई से सटे तटवर्ती राज्य गोवा के लिए मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिय है।  मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के लोगों से घर से बाहर निकलने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें अन्यथा घर पर रहें और सावधानी बरतें। उन्होंने कहा, आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह से सतर्क है। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। जरूरी न हो तो वे घर से बाहर न निकलें। हमने आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए दो दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।