1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में नक्सलियों के तांडव का VIDEO वायरल, खड़ी गाड़ियों में लगा दी आग

महाराष्ट्र में नक्सलियों के तांडव का VIDEO वायरल, खड़ी गाड़ियों में लगा दी आग

 Reported By: Dinesh Mourya @dineshmourya4
 Published : Feb 18, 2022 07:06 pm IST,  Updated : Feb 18, 2022 07:07 pm IST

नक्सलियों ने पहले मजदूरों से मारपीट की और फिर वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। 9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी, 1 ग्रेडर को आग लगाकर जला दिया। इस घटना को खुद नक्सलीयों ने शूट भी किया। इस वीडियो में नक्सलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है- आग लगा दो.. डरना नहीं है।

VIDEO of Naxalites orgy in Maharashtra goes viral - India TV Hindi
VIDEO of Naxalites orgy in Maharashtra goes viral  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए जमकर आगजनी की
  • नक्सलियों ने गढ़चिरौली के भामरागड के इरपनार गांव में घटना को दिया अंजाम
  • वीडियो में नक्सलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है- आग लगा दो.. डरना नहीं है

मुंबई: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में आगजनी का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि नक्सलियों ने महाराष्ट्र में तांडव मचा दिया है। जब इंडिया टीवी की टीम ने इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि यह वीडियो महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का है और एक महीने पुराना है। 21 जनवरी 2022 को नक्सलियों ने गढ़चिरौली के भामरागड के इरपनार गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए जमकर आगजनी की थी।

नक्सलियों ने पहले मजदूरों से मारपीट की और फिर वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। 9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी, 1 ग्रेडर को आग लगाकर जला दिया। इस घटना को खुद नक्सलीयों ने शूट भी किया। इस वीडियो में नक्सलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है- आग लगा दो.. डरना नहीं है। वीडियो में आग लगाते हुए नक्सली दिखाई दे रहे हैं।

पिछले साल नक्सली कमांडर मिलिंद तेलतुंबडे की एनकाउंटर में हुई मौत के बाद से ही नक्सलियों को जबरदस्त झटका लगा था, तभी से नक्सली फिर से सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं और विकास कार्यों को बाधित कर लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।