1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. मणिपुर
  4. मणिपुर: कुकी इलाके में अगवा किए गए 2 युवकों को मुक्त कराया गया, CM ने सुनाई खुशखबरी

मणिपुर: कुकी इलाके में अगवा किए गए 2 युवकों को मुक्त कराया गया, CM ने सुनाई खुशखबरी

 Published : Oct 03, 2024 10:58 am IST,  Updated : Oct 03, 2024 12:01 pm IST

27 सितंबर को एन. जॉनसन सिंह अपने दो दोस्तों के साथ इंफाल वेस्ट जिले के न्यू कीथेलमानबी में केंद्रीय बलों में भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जीडी भर्ती परीक्षा देने गए थे, लेकिन रास्ता भटक गए और कुकी बहुल कांगपोकपी जिले में पहुंच गए, जहां उग्रवादियों ने तीनों का अपहरण कर लिया था।

n biren singh- India TV Hindi
मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह Image Source : PTI

इंफाल: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद लोगों द्वारा बंधक बनाए गए 2 युवकों को अपहरण के सात दिन बाद गुरुवार की सुबह मुक्त कराया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओइनम थोइथोई सिंह और थोइथोइबा सिंह को मुक्त कराने के बाद पुलिस के सुपुर्द किया गया और अब उनको वापस इंफाल ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘युवकों को गमगीफाई नाका पर कांगपोकपी के पुलिस अधीक्षक को सौंप दिया गया और उन्हें इंफाल के लिए रवाना कर दिया गया।’’

कुकी उग्रवादियों ने किया था अगवा

बता दें कि 27 सितंबर को ये दोनों एक अन्य युवक एन. जॉनसन सिंह के साथ इंफाल वेस्ट जिले के न्यू कीथेलमानबी में केंद्रीय बलों में भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जीडी भर्ती परीक्षा देने गए थे, लेकिन रास्ता भटक गए और कुकी बहुल कांगपोकपी जिले में पहुंच गए, जहां उग्रवादियों ने तीनों का अपहरण कर लिया। थौबल के रहने वाले तीन दोस्तों में से हालांकि, जॉनसन सिंह को बाद में सेना ने छुड़ा लिया और पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि दोनों युवक हथियारबंद लोगों की कैद में रहे। राज्य सरकार ने केंद्र की सहायता से दोनों युवकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए बातचीत की।

CM ने जताई खुशी

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘27 सितंबर को कांगपोकपी में अपहृत दो युवकों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘मैं राज्य और केंद्र सरकार के उन सभी लोगों की दिल से सराहना करता हूं जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया। आपके प्रयास बहुत सराहनीय हैं।’’

पिछले साल मई से इम्फाल घाटी में रहने वाले मेइती और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी लोगों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

मणिपुर में जमीन के विवाद में चली गोलियां, 3 लोगों की मौत, 5 लोग घायल, निषेधाज्ञा लागू

2 बेटों ने मिलकर मां को पेड़ से बांधा, फिर जिंदा जला दिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Manipur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट