1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बजाज ऑटो का शुद्ध मुनाफा 3% गिरा, पहली तिमाही में हुआ 1,012 करोड़ रुपए का लाभ

बजाज ऑटो का शुद्ध मुनाफा 3% गिरा, पहली तिमाही में हुआ 1,012 करोड़ रुपए का लाभ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 26, 2019 03:22 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 03:22 pm IST

कंपनी ने बीएसई को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी आय पिछले वित्त वर्ष के 7,464.89 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,755.82 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

Bajaj Auto Q1 net profit drops 3 pc at Rs 1,012 cr- India TV Hindi
Bajaj Auto Q1 net profit drops 3 pc at Rs 1,012 cr Image Source : BAJAJ AUTO Q1 NET PROFIT

नई दिल्ली। दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत आधार पर 1,012.16 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुनाफे की तुलना में 2.84 प्रतिशत कम है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,041.77 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने बीएसई को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी आय पिछले वित्त वर्ष के 7,464.89 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,755.82 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी की बिक्री में दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 12,26,641 वाहनों की बिक्री की थी। यह इस साल की पहली तिमाही में बढ़कर 12,47,174 वाहनों पर पहुंच गई।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा