1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. निति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्‍त ने कहा, DBT योजना से सरकार ने 83,000 करोड़ रुपए बचाए

निति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्‍त ने कहा, DBT योजना से सरकार ने 83,000 करोड़ रुपए बचाए

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Apr 05, 2018 10:18 am IST,  Updated : Apr 05, 2018 11:49 am IST

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कान्त ने कहा किस प्रकार प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजना के जरिए सरकार 83,000 करोड़ रुपए की बचत करने में कामयाब रही है।

NITI Aayog CEO Amitabh Kant- India TV Hindi
NITI Aayog CEO Amitabh Kant, DBT

नई दिल्ली नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कान्त ने कहा किस प्रकार प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजना के जरिए सरकार 83,000 करोड़ रुपए की बचत करने में कामयाब रही है। उन्होंने डिजिटलीकरण की जोरदार शब्दों में वकालत की। कान्त ने कहा कि डिजिटलीकरण ने भारत को प्रगतिशील, प्रभावी समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि आधार और डीबीटी को जोड़ने से सरकार को 83,000 करोड़ रुपए की बचत करने में मदद मिली है। हमने 2.7 करोड़ जाली राशन कार्ड रद्द किए।

NCAER के एक समारोह में उन्‍होंने कहा कि डिजिटलिकरण की दिशा में भारत को आक्रामक तौर पर आगे बढ़ने की जरूरत है। इसके साथ ही प्राइवेसी के नियम भी सख्‍त होने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा