नई दिल्ली: चीन की सबसे बड़ा ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा (Alibaba) ग्रुप इस साल भारत में प्रवेश की योजना बना रही है। साथ ही कंपनी स्वभाविक रूप से या अन्य माध्यम के जरिये कारोबार करने पर विचार कर रही है। Alibaba ग्रुप के अध्यक्ष जे माइकल इवान्स ने यहां कहा, हम 2016 में भारत में ई-कॉमर्स कारोबार में दस्तक देने की योजना बना रहे हैं। हम बेहद सावधानी से देश में ई-कॉमर्स अवसर की संभावना तलाश रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कॉलेज छात्र ने खरीदा iPhone 5S सिर्फ 68 रुपए में, कोर्ट के आदेश पर स्नैपडील को करनी पड़ी डिलीवरी
कंपनी ने कहा कि वह स्वभाविक रूप से या किसी के साथ मिलकर कारोबार शुरू करने के सभी विकल्पों का आकलन कर रही है। इवान्स ने Alibaba समूह के वैश्विक प्रबंध निदेशक के गुरू गोवराप्पन के साथ दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद से आज मुलाकात की।
एवंस ने कहा कि कंपनी की प्लानिंग है कि भारत में आकर ग्राहकों, कंज्यूमर्स और छोटे बिजनेसों की सेवा के लिए काम करने की योजना है क्योंकि अलीबाबा का इतिहास और डीएनए यही है। अलीबाबा ने ई कॉमर्स कंपनी पेटीएम और स्नैपडील में भी निवेश किया हुआ है।
मीटिंग के बारे में टेलिकॉम मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें उम्मीद है कि Alibaba भारत में आने के साथ साथ ई कॉमर्स में बिजनेस का विस्तार करेंगे और यहां अपनी छाप छोड़ने के लिए संभावनाएं तलाश कर रहे हैं। Alibaba भारत में आने और अपने पांव जमाने के लिए पूरी तरह से स्वतमत्र है।