1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दूसरे व्‍यक्ति के पैसे न करें अपने बैंक खाते में जमा, सरकार ने जारी की चेतावनी

दूसरे व्‍यक्ति के पैसे न करें अपने बैंक खाते में जमा, सरकार ने जारी की चेतावनी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 11, 2016 04:28 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 04:33 pm IST

मंत्रालय ने कहा है कि कोई भी व्‍यक्ति अपने बैंक खाते में 2.50 लाख रुपए तक की राशि जमा कर सकता है और इस बात की जानकारी इनकम टैक्‍स विभाग को नहीं दी जाएगी।

दूसरे व्‍यक्ति के पैसे न करें अपने बैंक खाते में जमा, सरकार ने जारी की चेतावनी- India TV Hindi
दूसरे व्‍यक्ति के पैसे न करें अपने बैंक खाते में जमा, सरकार ने जारी की चेतावनी

नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्रालय ने देश की जनता को यह आश्‍वासन दिया है कि उनकी मेहनत की कमाई पूरी तरह सुरक्षित है और उन्‍हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने कहा है कि कोई भी व्‍यक्ति अपने बैंक खाते में 2.50 लाख रुपए तक की राशि जमा कर सकता है और इस बात की जानकारी इनकम टैक्‍स विभाग को नहीं दी जाएगी।

सरकार ने लोगों को यह भी चेतावनी दी है कि वे किसी अन्‍य अनजान व्‍यक्ति के पैसे अपने एकाउंट में जमा न करें और न ही किसी के बहकावे में आएं। हर असामान्‍य लेनदेन पर सरकार की पैनी नजर है। मंत्रालय ने कहा कि कृषि आय पहले की तरह टैक्‍स फ्री बनी रहेगी और किसान अपने बैंक एकाउंट में आराम से पैसे जमा कर सकते हैं।

तस्‍वीरों में देखिए नए नोटों को

Rs 500 and 1000

5 (94)IndiaTV Paisa

6 (49)IndiaTV Paisa

4 (98)IndiaTV Paisa

2 (98)IndiaTV Paisa

1 (107)IndiaTV Paisa

सरकार ने कहा है कि उसे पता चला है कि कई लोग दूसरे लोगों को उनके खाते में रुपए जमा करने के लिए विभिन्‍न तरह के लालच दे रहे हैं। सरकार की कालेधन को सफेद करने वाले हर संभव तरीके पर नजर है और सरकार इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर  रही है।

  • छोटे व्‍यापारी, गृहणियां, बुनकर, श्रमिक आदि भी अपने बैंक एकाउंट में पैसे बिना किसी परेशानी के जमा कर सकते हैं।
  • ढाई लाख रुपए तक की राशि जमा करने की जानकारी इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट को नहीं दी जाएगी।
  • न ही पैसे जमा करने वालों को परेशान किया जाएगा और न ही कोई पूछताछ होगी।
  • सभी ईमानदार नागरिकों को चिंता करने की कोई आवश्‍यकता नहीं है।
  • सरकार ने मंगलवार की मध्‍यरात्रि से देश में 500 और 1000 रुपए के नोट की मान्‍यता समाप्‍त कर दी है।
  • नागरिक अपने बैंक खातों में बिना किसी सीमा के 30 दिसंबर तक ऊंचे मूल्‍य के नोटों को जमा कर सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा