1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. केंद्र सरकार ने डेयरी क्षेत्र के लिए 4,558 करोड़ रुपए की योजना को दी मंजूरी, 95 लाख किसानों को होगा फायदा

केंद्र सरकार ने डेयरी क्षेत्र के लिए 4,558 करोड़ रुपए की योजना को दी मंजूरी, 95 लाख किसानों को होगा फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 19, 2020 04:32 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 04:32 pm IST

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फसल बीमा योजना में भी संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। संशोधन के जरिये फसल बीमा योजना को अब किसानों के लिए स्वैच्छिक बनाया गया है।

Govt approves Rs 4,558 cr scheme for the dairy sector- India TV Hindi
Govt approves Rs 4,558 cr scheme for the dairy sector

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डेयरी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए बुधवार को 4,558 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है। इससे करीब 95 लाख किसानों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस निर्णय के बारे में सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे देश में दुग्ध क्रांति में नए आयाम जुड़ेंगे।

प्रकाश जावड़ेकर ने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल ने ब्याज सहायता योजना में लाभ को दो प्रतिशत से बढ़ाकर ढाई प्रतिशत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है। जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने यह फैसले किसान समुदाय के हित के लिए किए हैं।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फसल बीमा योजना में भी संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। संशोधन के जरिये फसल बीमा योजना को अब किसानों के लिए स्वैच्छिक बनाया गया है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा