1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. HCL Tech का Q4 में लाभ 14% बढ़कर हुआ 2550 करोड़ रुपए, निवेशकों को मिलेगा 2 रुपए प्रति शेयर का लाभांश

HCL Tech का Q4 में लाभ 14% बढ़कर हुआ 2550 करोड़ रुपए, निवेशकों को मिलेगा 2 रुपए प्रति शेयर का लाभांश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 09, 2019 07:10 pm IST,  Updated : May 09, 2019 07:10 pm IST

कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि आलोच्य तिमाही में एचसीएल टेक्नोलॉजीज की आमदनी 21.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,990 करोड़ रुपए रही।

HCL Tech Q4 net up 14percent to Rs 2,550 cr- India TV Hindi
HCL Tech Q4 net up 14percent to Rs 2,550 cr Image Source : HCL TECH Q4 NET UP 14PERC

नई दिल्ली। सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 14.3 प्रतिशत बढ़कर 2,550 करोड़ रुपए हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,230 करोड़ रुपए रहा था। 

कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि आलोच्य तिमाही में एचसीएल टेक्नोलॉजीज की आमदनी 21.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,990 करोड़ रुपए रही। जनवरी-मार्च 2018 के दौरान यह आंकड़ा 13,178 करोड़ रुपए था। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान उसकी कमाई में 14-16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जाएगी। 

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी विजयकुमार ने कहा कि हमने इस साल लगातार तीसरी बार नई बुकिंग का रिकॉर्ड कायम किया है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि हम अपनी रणनीति को लागू करने में कितना सफल रहे हैं।  

पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 10,120 करोड़ रुपए के आंकड़े पर रहा। वहीं आय 19.4 प्रतिशत बढ़कर 60,427 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए दो रुपए प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश देने का निर्णय किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा