1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा 359 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्‍तर पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा 359 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्‍तर पर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 09, 2016 06:16 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 06:16 pm IST

देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 4.2001 अरब डॉलर बढ़कर 359.7598 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो 23,759.7 अरब रुपए के बराबर है।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा 359 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्‍तर पर, 4 अरब डॉलर की हुई वृद्धि- India TV Hindi
देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा 359 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्‍तर पर, 4 अरब डॉलर की हुई वृद्धि

नई दिल्‍ली।  देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 4.2001 अरब डॉलर बढ़कर 359.7598 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो 23,759.7 अरब रुपए के बराबर है। विदेशी मुद्रा भंडार का यह एक नया रिकॉर्ड है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 3.5399 अरब डॉलर बढ़कर 335.6866 अरब डॉलर हो गया, जो 22,162.9 अरब रुपए के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 78.96 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.115 अरब डॉलर रहा, जो 1,334.3 अरब रुपए के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 1.39 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.5019 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 99.6 अरब रुपए के बराबर है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूद भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 2.4563 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 162.9 अरब रुपए के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा