1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Q4 Results: कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़ा, उदय कोटक फि‍र चुने गए एमडी और सीईओ

Q4 Results: कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़ा, उदय कोटक फि‍र चुने गए एमडी और सीईओ

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 30, 2018 04:48 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 06:48 pm IST

कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को बीत वित्‍त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि बैंक का शुद्ध मुनाफा 15.11 प्रतिशत बढ़कर 1124.05 करोड़ रुपए रहा है।

kotak mahindra bank - India TV Hindi
kotak mahindra bank  

नई दिल्‍ली। कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को बीत वित्‍त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि बैंक का शुद्ध मुनाफा 15.11 प्रतिशत बढ़कर 1124.05 करोड़ रुपए रहा है। इससे पिछले वित्‍त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 967.48 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। संपूर्ण वित्‍त वर्ष 2017-18 के लिए बैंक का लाभ 19.72 प्रतिशत बढ़कर 4,084.30 करोड़ रहा जो 2016-17 में 3,411.50 करोड़ रुपए था।

आज बीएसई पर इंट्राडे ट्रेड में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्‍च स्‍तर 1218.30 रुपए पर पहुंच गया। बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स ने उदय कोटक को फि‍र से बैंक का एमडी और सीईओ नामित किया है। उनका नया कार्यकाल 1 मई 2018 से शुरू होगा। अभी तक वह बैंक के एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस चेयरमैन और एमडी थे।  

बैंक का एनपीए 31 मार्च 2018 को घटकर 2.22 प्रतिशत रह गया, जो तीसरी तिमाही में 2.31 प्रतिाश्‍त और 2016-17 की समान तिमाही में 2.59 प्रतिशत था। शुद्ध एनपीए भी कुल ऋण की तुलना में सुधरकर समीक्षाधीन अवधि में 0.98 प्रतिशत हो गया।

31 मार्च 2018 तक बैंक का सकल एनपीए बढ़कर 3,825.38 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्‍त वर्ष की समान तिमाही में 3,578.61 करोड़ रुपए था। इस तिमाही में बैंक ने 307 करोड़ रुपए का प्रावधन किया है, जबकि पिछले वित्‍त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 267 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स ने 2017-18 के लिए प्रति शेयर 0.70 रुपए का डिविडेंड देने का प्रस्‍ताव रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा