1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खुशखबरी: आपके पास है ये भारतीय होने का 'oci कार्ड' तो अब नहीं होगी पासपोर्ट की जरूरत!

खुशखबरी: आपके पास है ये भारतीय होने का 'oci कार्ड' तो अब नहीं होगी पासपोर्ट की जरूरत!

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 30, 2021 09:50 am IST,  Updated : Mar 30, 2021 06:10 pm IST

भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) का कार्ड रखने वाले भारतीय मूल या भारतीय समुदाय के लोगों को अब भारत जाने के लिए अपने पुराने पासपोर्ट साथ रखने की आवश्यकता नहीं है।

खुशखबरी: आपके पास है ये...- India TV Hindi
खुशखबरी: आपके पास है ये भारतीय होने का ये 'कार्ड' तो अब नहीं होगी पासपोर्ट की जरूरत! Image Source : FILE

वाशिंगटन। भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) का कार्ड रखने वाले भारतीय मूल या भारतीय समुदाय के लोगों को अब भारत जाने के लिए अपने पुराने पासपोर्ट साथ रखने की आवश्यकता नहीं है। भारतीय दूतावास ने केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में जारी अधिसूचना का जिक्र करते हुए सोमवार को बताया कि ओसीआई कार्ड के साथ पुराने पासपोर्ट रखने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इस घोषणा ने विदेशों में रह रहे भारतीयों की एक बड़ी चिंता को दूर कर दिया है। 

दूतावास ने कहा, ‘‘अब से, पुरानी पासपोर्ट संख्या वाले मौजूदा ओसीआई कार्ड के सहारे यात्रा करने वाले ओसीआई कार्ड धारक को पुराना पासपोर्ट साथ रखने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन नया (मौजूदा) पासपोर्ट साथ रखना अनिवार्य होगा।’’ दूतावास ने बताया कि भारत सरकार ने 20 साल से कम और 50 साल से अधिक की आयु वाले कार्डधारकों के लिए ओसीआई कार्ड पुन: जारी करने की समय सीमा और बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2021 करने का फैसला किया है। 

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

वर्ष 2005 से लागू ओसीआई के दिशानिर्देशानुसार, 20 साल से कम और 50 साल से अधिक आयु के कार्डधारकों को हर बार नया पासपोर्ट बनवाने पर अपना कार्ड पुन: जारी कराना होता है। भारत सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी समय सीमा कई बार बढ़ाई है, लेकिन ओसीआई कार्डधारकों के लिए यात्रा के दौरान पुराने पासपोर्ट को साथ रखने की अनिवार्यता में छूट पहली बार दी गई है।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा