1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अक्‍टूबर में 16 महीनों की ऊंचाई 4.62% पर पहुंची खुदरा मुद्रास्‍फीति, RBI के लक्ष्‍य को किया पार

अक्‍टूबर में 16 महीनों की ऊंचाई 4.62% पर पहुंची खुदरा मुद्रास्‍फीति, RBI के लक्ष्‍य को किया पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 13, 2019 07:12 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 07:12 pm IST

खाद्य समूह की मुद्रास्फीति सितंबर के 5.11 प्रतिशत से उछलकर अक्टूबर में 7.89 प्रतिशत पर पहुंच गई।

Retail inflation jumps to 4.62 pc in Oct- India TV Hindi
Retail inflation jumps to 4.62 pc in Oct Image Source : RETAIL INFLATION

नई दिल्‍ली। खाद्य पदार्थों के ऊंचे दाम से अक्टूबर महीने में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 4.62 प्रतिशत पर पहुंच गई। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति इससे पिछले महीने सितंबर में 3.99 प्रतिशत और एक साल पहले अक्टूबर माह में 3.38 प्रतिशत थी।

खाद्य समूह की मुद्रास्फीति सितंबर के 5.11 प्रतिशत से उछलकर अक्टूबर में 7.89 प्रतिशत पर पहुंच गई। रिजर्व बैंक द्वैमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा में मुख्यत: खुदरा मुद्रास्फीति पर ही गौर करता है और रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के आस-पास दो प्रतिशत ऊपर और दो प्रतिशत नीचे के दायरे में रखने का लक्ष्य दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा