1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इसी हफ्ते आ सकती है MSME सेक्टर के लिए 3 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना

इसी हफ्ते आ सकती है MSME सेक्टर के लिए 3 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 18, 2020 07:53 am IST,  Updated : May 18, 2020 07:53 am IST

कर्ज योजना के लिए 9.25 फीसदी वार्षिक की ब्याज दर रखी जा सकती है

credit guarantee scheme- India TV Hindi
credit guarantee scheme Image Source : FILE

नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना इस हफ्ते जारी होने की संभावना है। यह सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज का हिस्सा है। सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि बैंक छोटे कारोबारों के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के गारंटी मुक्त ऋण की पेशकश करेंगे। इसके लिए 9.25 प्रतिशत वार्षिक की आकर्षक ब्याज दर रखी जा सकती है। वर्तमान में बैंक जोखिम आकलन के आधार पर एमएसएमई क्षेत्र को 9.5 प्रतिशत से 17 प्रतिशत की दर के ब्याज पर ऋण देते हैं।

अधिकारी ने कहा कि इसी के साथ गैर-बैकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा वितरित किए जाने वाले ऋण पर अधिकतम ब्याज दर को 14 प्रतिशत किया जा सकता है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद यह योजना इसी हफ्ते पेश किए जाने की संभावना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 13 मई को आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की पहली किस्त जारी करते हुए एमएसएमई क्षेत्र को रेहन मुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा