नई दिल्ली। सोशल मैसेजिंग एप WhatsApp पर यूजर्स अपने टेक्स्ट को अब और भी प्रभावी ढंग से पेश कर सकेंगे। एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर WhatsApp ने दो नए अपडेट्स पेश किए हैं। ये अपडेट्स एंड्रॉयड के 2.12.535 वर्जन के लिए हैं। इसका पहला फीचर यह है कि अब यूजर्स अपने टेक्स्ट को बोल्ड और इटालिक्स में लुक में पेश कर सकते हैं। इसके अलावा अब यूजर को फाइल शेयररिंग के लिए भी बेहतरीन नए ऑप्शंस मिलेंगे। इसके अलावा WhatsApp ने एप्पल आईओएस यूजर्स के लिए भी पीडीएफ फाइल शेयरिंग का अपडेट जारी किया है।
यह भी पढ़ें- ब्लैकबेरी और नोकिया के फोन पर नहीं चलेगा WhatsApp, इस साल के अंत तक बंद होगी सर्विस
इस तरह भेजें बोल्ड और इटैलिक टैक्स्ट
व्हाट्सएप पर अभी तक यूजर सिर्फ प्लेन टैक्स्ट ही मैसेज कर पाता था। लेकिन नया वर्जन अपडेट करने के बाद बोल्ड और इटैलिक स्टाइल में भी सेंड किए जा सकेंगे। एंड्रॉयड अथॉरिटी के मुताबिक टैक्स्ट को इटैलिक्स में करने के लिए अपने टेक्स्ट के शुरु और आखिर में अंडरस्कोर ( _ ) का इस्तेमाल करें। इसी तरह अगर आप अपने टैक्स्ट को बोल्ड करना चाहते हैं तो टैक्स्ट के शुरुआत और आखिर में एस्टरिक ( * ) का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- मोबाइल पर हम बरबाद कर देते हैं 30 फीसदी डेटा, इस तरह करें मोबाइल डेटा का भरपूर इस्तेमाल
शेयर कर सकेंगे गूगल ड्राइव डॉक्यूमेंट
आजकल लोग अपने अहम डॉक्यूमेंट्स गूगल ड्राइव पर सेव करके रखते हैं। लेकिन उन्हें व्हाट्सएप के जरिए भेज पाना संभव नहीं था। लेकिन इसके लिए भी व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया है। अब आप व्हाट्सएप में आपके पास फाइल शेयरिंग का भी विकल्प होगा। यूजर्स गूगल ड्राइव के जरिए डॉक्यूमेंट शेयर कर सकते हैं। आप पीडीएफ फाइल, वर्ड डॉक्यूमेंट या पावर प्वाइंट प्रेसेंटेशन को गूगल ड्राइव से सेलेक्स कर सकते हैं इसके बाद इस अपने आप सेंड होने से पहले पीडीएफ में कंवर्ट हो जाएगी। व्हाट्सएप का यह नया वर्जन फिलहाल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। जो भी यूजर्स इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं वह एपीके फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। इन अपडेट्स की मदद से यूजर्स का काम और आसान हो जाएगा क्योंकि अब वह कभी भी और कहीं भी डॉक्यूमेंट भेज सकते हैं।