1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. nykaa का शेयर न मिलने पर भारतपे के को-फाउंडर ने दी 'गाली'! वायरल ऑडियो पर अशनीर ग्रोवर ने दी ये सफाई

nykaa का शेयर न मिलने पर भारतपे के को-फाउंडर ने दी 'गाली'! वायरल ऑडियो पर अशनीर ग्रोवर ने दी ये सफाई

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 07, 2022 02:09 pm IST,  Updated : Jan 07, 2022 02:09 pm IST

सोशल मीडिया मंच ट्विट्टर पर बुधवार को बाबूबोंगो नाम से एक खाते ने एक ऑडियो क्लिप ट्वीट किया था।

nykaa का शेयर न मिलने पर...- India TV Hindi
nykaa का शेयर न मिलने पर भारतपे के को-फाउंडर ने दी 'गाली'! वायरल ऑडियो पर अशनीर ग्रोवर ने दी ये सफाई Image Source : FILE

Highlights

  • शार्क टैंक में दिखाई देने वाले भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर नई मुसीबत में फंस गए हैं
  • ट्विटर पर उनका आडियो टेप वायरल है, जिसमें वे एक बैंक कर्मचरी को गाली दे रहे हैं
  • उन्होंने कहा कि यह धमकी देकर पैसे निकालने का एक प्रयास है

नयी दिल्ली। भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने कहा कि नायका के प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में शेयर नहीं पाने पर एक बैंक कर्मचारी को गाली देने का दावा करने वाला एक वायरल ऑडियो क्लिप पूरी तरह से 'फर्जी' है। उन्होंने कहा कि यह धमकी देकर पैसे निकालने का एक प्रयास है। 

सोशल मीडिया मंच ट्विट्टर पर बुधवार को बाबूबोंगो नाम से एक खाते ने एक ऑडियो क्लिप ट्वीट किया था। इस क्लिप के साथ उसने कहा था कि 'कैसे अमीर संस्थापक गरीब बैंक कर्मचारियों के साथ व्यवहार करते हैं'। 

4:29 मिनट लंबी इस क्लिप में दो पुरुष और एक महिला की बातचीत करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसी क्लिप को लेकर ग्रोवर ने ट्वीट कर कहा, "मित्रों शांत हो जाओ। यह (240,000 डॉलर के बिटकॉइन) धन उगाहने की कोशिश कर रहे कुछ घोटालेबाजों का एक फर्जी ऑडियो है और मैंने झुकने से मना कर दिया है।" 

उन्होंने पिछले महीने 'यूनिकॉन बाबा' के साथ अपने ई-मेल का स्क्रीनशॉट (चित्र) भी साझा किया जिसमे उसने बिटकॉइन के जरिये 240,000 डॉलर की मांग की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा