1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोएडा की कई बिल्डिंगों पर चलेगा बुल्डोजर! अथॉरिटी ने अवैध घोषित करते हुए जारी की खसरा नंबरों की लिस्ट

नोएडा की कई बिल्डिंगों पर चलेगा बुल्डोजर! अथॉरिटी ने अवैध घोषित करते हुए जारी की खसरा नंबरों की लिस्ट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 02, 2025 02:17 pm IST,  Updated : Sep 02, 2025 02:17 pm IST

ये क्षेत्र बरौला में स्थित हनुमान जी की मूर्ति के नजदीक है। नोएडा अथॉरिटी ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति, किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर इन इलाकों में बिना जांच-पड़ताल और पूरी जानकारी प्राप्त किए बगैर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त न करें।

noida, noida authority, noida salarpur, salarpur noida, barola, barola noida, bulldozer action, grea- India TV Hindi
नोएडा अथॉरिटी ने जारी की खसरा नंबरों की लिस्ट (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FREEPIK

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अवैध निर्माण और अवैध इमारतों को सरकार बिल्कुल भी बर्दाश्त करने के मूड में नजर नहीं आ रही है। एक ताजा मामले में नोएडा अथॉरिटी ने कई बिल्डिंगों को अवैध घोषित किया है। ये नोएडा के बरौला में स्थित कमर्शियल बिल्डिंगें हैं। नोएडा अथॉरिटी ने ऐसे 9 खसरा नंबरों की पहचान की है, जिस पर बनी कमर्शियल बिल्डिंगों को अवैध घोषित किया गया है। नोएडा अथॉरिटी ने पहचान किए गए खसरा नंबरों की लिस्ट भी जारी कर दी है। हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अथॉरिटी ने अवैध घोषित की गई बिल्डिंगों को तोड़ने का भी दावा किया है।

नोएडा अथॉरिटी ने जारी की खसरा नंबरों की लिस्ट

नोएडा अथॉरिटी ने सलारपुर के खसरा नंबर- 582, 601, 602, 603, 605, 606, 607, 608 और 609 पर बनी बिल्डिंगों को अवैध घोषित किया है। बताते चलें कि ये क्षेत्र बरौला में स्थित हनुमान जी की मूर्ति के नजदीक है। नोएडा अथॉरिटी ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति, किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर इन इलाकों में बिना जांच-पड़ताल और पूरी जानकारी प्राप्त किए बगैर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त न करें। रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा अथॉरिटी इन अवैध इमारतों के लिए खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी ठोस और सख्त कार्रवाई करेगा। 

भूमाफियाओं ने दुकानें बनाकर बेचीं, अब अथॉरिटी करेगा कार्रवाई

इस क्षेत्र में शहर के भूमाफियाओं ने बड़ी संख्या में दुकानों का निर्माण किया और फिर उन्हें मोटी कीमतों में बेच दिया। ऐसे में अथॉरिटी की इस कार्रवाई से सबसे ज्यादा समस्याएं उन लोगों को होंगी, जिन्होंने मोटी कीमत देकर भूमाफियाओं से यहां कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसे नोएडा अथॉरिटी ने अवैध घोषित कर दिया है। बताते चलें कि पिछले काफी समय से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ऐसे तमाम मामले सामने आ रहे हैं, जहां भूमाफियाओं ने बड़ी संख्या में अवैध तरीके से निर्माण कार्य किए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने बड़े स्तर पर लोगों को जमीनें भी बेची हैं, जिस पर किए गए निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा