नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पिछले महीने कंपनी की 41वीं सालाना बैठक में जिस नए JioPhone 2 को लॉन्च करने की घोषणा की थी उसकी बिक्री आज गुरुवार से शुरू हो रही है। बुधवार रात को Jio की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार यानि 16 अगस्त दोपहर 12 बजे से JioPhone 2 की Flash Sale शुरू हो रही है।
Related Stories
JioPhone 2 खरीदने के लिए करें ये काम
जो ग्राहक Jio के JioPhone 2 को खरीदना चाहते हैं वह Jio की वेबसाइट या फिर MyJio App के जरिए इसकी खरीद कर सकते हैं। ऐसी संभावना है कि Flash Sale में JioPhone 2 की बिक्री कुछ समय में ही खत्म हो सकती है।
फोन खरीदने से पहले करें ये काम
Jio की तरफ से दी गई जानकारी क मुताबिक Flash Sale में फोन खरीदने से पहले ग्राहक सुनिश्चित कर लें कि उनके फोन में बैटरी फुल है, अपने डिलिवरी एड्रेस और पिन कोड को पहले से तैयार रखें ताकि इन्हें भरते समय आसानी हो और समय बचे, अपने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग की पूरी जानकारी अपने सामने रखें ताकि इन्हें भरते समय आसानी हो। अपने MyJio वॉलेट में पेमेंट लायक पैसे बचाकर रखें और तुरंत ऑर्डर करें।
डिलिवरी के लिए लग सकता है हफ्तेभर का समय
JioPhone 2 की ऑनलाइन खरीद के बाद इसकी डिलिवरी में हफ्तेभर का समय लग सकता है, Jio की तरफ से FAQ सेक्शन में कहा गया है कि सामान्य तौर पर फोन की डिलिवरी में 5-7 दिन का समय लगता है। Jio की तरफ से फोन को नजदीकी Jio स्टोर कलेक्ट करने के लिए भी ग्राहक को संदेश भेजा जा सकता है।