1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. शाओमी ने मी टीवी के साथ लॉन्‍च किया एसटीबी कंट्रोलर, आपके सेट टॉप बॉक्‍स को बना देगा स्‍मार्ट

शाओमी ने मी टीवी के साथ लॉन्‍च किया एसटीबी कंट्रोलर, आपके सेट टॉप बॉक्‍स को बना देगा स्‍मार्ट

 Published : Feb 21, 2018 06:29 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 06:29 pm IST

अब आपका फोन या टीवी ही स्‍मार्ट नहीं होंगे बल्कि अब आपको केबल टीवी सेट टॉप बॉक्‍स भी स्‍मार्ट बनने जा रहा है। जी हां, चीन की टेक्‍नोलॉजी कंपनी शाओमी ने भारत में एक खास डिवाइस पेश की है जिसकी मदद से आप डेढ सौ रुपए से भी कम में अपने सेट टॉप बॉक्‍स को स

mi- India TV Hindi
mi

नई दिल्‍ली। अब आपका फोन या टीवी ही स्‍मार्ट नहीं होंगे बल्कि अब आपको केबल टीवी सेट टॉप बॉक्‍स भी स्‍मार्ट बनने जा रहा है। जी हां, चीन की टेक्‍नोलॉजी कंपनी शाओमी ने भारत में एक खास डिवाइस पेश की है जिसकी मदद से आप डेढ सौ रुपए से भी कम में अपने सेट टॉप बॉक्‍स को स्‍मार्ट बना सकते हैं। स्‍मार्ट सेट टॉप बॉक्‍स में आपको अलग रिमोट रखने की जरूरत नहीं है। साथ ही आप अपने पसंदीदा चैनल को भी अलग से चुन सकते हैं। इस डिवाइस का नाम है मी आईआर केबल सेट टॉप बॉक्‍स (एसटीबी) कंट्रोलर। कंपनी ने यह डिवाइस अपने मी एलईडी स्‍मार्ट टीवी4 के साथ पेश किया है। इसकी वास्‍तविक कीमत 299 रुपए है। लेकिन ग्राहकों को खास ऑफर के तहत मी डॉट कॉम पर 149 रुपए में मिल रही है। 

ये डिवाइस वास्‍तव में एक यूएसबी केबल की तरह दिखाई देती है। इसका एक सिरा टीवी के यूएसबी पोर्ट में डालना होता है। दूसरा सिरा आपके सेट टॉप बॉक्‍स के नजदीक रखना होता है। यह केबल इंफ्रारेड के माध्‍यम से सेट टॉप बॉक्‍स से कनेक्‍ट हो जाती है। जिसके बाद आपके सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाले चैनल अपने आप टीवी के होम पेज पर जाकर सेट हो जाते हैं।

कंपनी के मुताबिक दुनिया भर के 3500 डीटीएस एवं केबल ऑपरेटर इस मी केबल को सपोर्ट करते हैं, इसमें भारत में मौजूद टाटा स्‍काई, एयरटेल, वीडियोकॉन, बिग टीवी, डिश टीवी, हाथवे, जीटीपीएल, एशियानेट जैसे प्रोवाइडर शामिल हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि मी टीवी का 11 बटन वाला रिमोट ही आपके डीटीएच को भी कंट्रोल करेगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा