1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फक्‍कड़ पाकिस्‍तान ने मोबाइल इंटरनेट स्‍पीड के मामले में भारत को छोड़ा पीछे, इतनी तेज है रफ्तार

फक्‍कड़ पाकिस्‍तान ने मोबाइल इंटरनेट स्‍पीड के मामले में भारत को छोड़ा पीछे, इतनी तेज है रफ्तार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 12, 2019 01:19 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 01:20 pm IST

ऑस्ट्रेलिया (63.34 एमबीपीएस) और कतर (61.27 एमबीपीएस) के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Pakistan leaves India behind in mobile Internet speed- India TV Hindi
Pakistan leaves India behind in mobile Internet speed Image Source : PAKISTAN LEAVES INDIA BEH

कराची। इंटरनेट डाउनलोड स्‍पीड के मामले में वित्‍तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्‍तान ने भारत को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को पाकिस्‍तानी मीडिया में जारी रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है।

‘रोजनामा दुनिया’ के मुताबिक इंटरनेट स्‍पीड जांचने वाली कंपनी ऊकला ने मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्‍पीड को लेकर एक अंतरराष्‍ट्रीय रिपोर्ट जारी की है।

144 देशों की मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड लिस्‍ट में, भारत को 130वें स्‍थान पर रखा गया है, जबकि पाकिस्‍तान इस लिस्‍ट में 116वें स्‍थान पर है। दक्षिण कोरिया 97.44 एमबीपीएस की औसत मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्‍पीड के साथ इस लिस्‍ट में पहले स्‍थान पर है।

इसके अलावा ऑस्‍ट्रेलिया (63.34 एमबीपीएस) और कतर (61.27 एमबीपीएस) के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्‍थान पर हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई 61.24 एमबीपीएस स्‍पीड के साथ इस लिस्‍ट में चौथे स्‍थान पर है। नोर्वे को 60.90 एमबीपीएस स्‍पीड के साथ इस लिस्‍ट में पांचवां स्‍थान मिला है।

पाकिस्‍तान में औसत मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्‍पीड 13.55 एमबीपीएस रिकॉर्ड की गई है। ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्‍पीड के मामले में सिंगापुर 191.93 एमबीपीएस स्‍पीड के साथ पहले स्‍थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा