1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. वोडाफोन देगी अपने ग्राहकों को 900 रुपए कैशबैक, लावा के साथ की साझेदारी

वोडाफोन देगी अपने ग्राहकों को 900 रुपए कैशबैक, लावा के साथ की साझेदारी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 19, 2017 01:16 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 01:16 pm IST

वोडाफोन इंडिया ने लावा के साथ एक करार किया है। इसके तहत वोडाफोन अपने उपभोक्ताओं को नए लावा फोन की खरीद पर 900 रुपए का कैशबैक देगी।

वोडाफोन देगी अपने ग्राहकों को 900 रुपए कैशबैक, लावा के साथ की साझेदारी- India TV Hindi
वोडाफोन देगी अपने ग्राहकों को 900 रुपए कैशबैक, लावा के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने प्रमुख भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा के साथ एक करार किया है। इसके तहत वोडाफोन अपने उपभोक्ताओं को नए लावा फोन की खरीद पर 900 रुपए का कैशबैक देगी। यह ऑफर 31 अक्टूबर तक वोडाफोन के नए एवं मौजूदा उपभोक्ताओं के लिए वैध है।

लावा फोन की खरीद पर वोडाफोन के उपभोक्ता एक महीने में न्यूनतम 100 रुपए के रीचार्ज पर 18 महीने के लिए 50 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं। इस तरह हर महीने 50 रुपए का टॉकटाइम उपभोक्ता के खाते में जुड़ जाएगा और वे 18 महीनों में कुल 900 रुपए का कैशबैक पा सकेंगे।

वोडाफोन इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर-कंज्यूमर बिजनेस अवनीश खोसला ने कहा कि हमें विश्वास है कि वोडाफोन की यह पेशकश उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर उत्कृष्ट सेवाओं का अनुभव प्रदान करेगी। लावा के साथ इस साझेदारी के चलते हमारे मौजूदा एवं भावी उपभोक्ता नई डिवाइस की खरीद पर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

लावा इंटरनेशनल के सीनियर वीपी, हैड ऑफ प्रोडक्ट, गौरव निगम ने कहा कि वोडाफोन के साथ हमारी साझेदारी उपभोक्ताओं को इतना कैशबैक देगी, जो हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले फीचर फोन कैप्टन एन 1 की लागत के लगभग बराबर है। हमें विश्वास है कि हमारा यह ऑफर उपभोक्ताओं को लावा के भरोसे के साथ किफायती सेवाओं का अनुभव भी प्रदान करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा