1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इस साल स्वतंत्रता दिवस पर मोबाइल ग्राहकों को मिलेगी खुशखबरी, टाटा ने सी-डॉट ने किया कारनामा

इस साल स्वतंत्रता दिवस पर मोबाइल ग्राहकों को मिलेगी खुशखबरी, टाटा ने सी-डॉट ने किया कारनामा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 24, 2022 12:28 pm IST,  Updated : Mar 24, 2022 12:28 pm IST

बीएसएनएल के नेटवर्क में इस तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर केवल 4जी ही नहीं 5जी तकनीक को भी जोड़ा जाएगा।

Mobile phone- India TV Hindi
Mobile phone Image Source : FILE

नयी दिल्ली। देश के करोड़ों मोबाइल फोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। इस साल स्वतंत्रता दिवस से आप 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल शुरू कर जाएंगे। खास बात यह है कि यह नेटवर्क स्वदेश में विकसित होगा। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स (सी-डॉट) के साथ टीसीएस के नेतृत्व वाले गठजोड़ ने स्वदेशी 4जी और 5जी नेटवर्क प्रौद्योगिकी विकसित की है। इसका 15 अगस्त तक बीएसएनएल के नेटवर्क में इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार द्वारा संचालित दूरसंचार अनुसंधान फर्म के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही। 

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स (सी-डॉट) के कार्यकारी निदेशक राजकुमार उपाध्याय ने 'कन्वर्जेंस इंडिया कार्यक्रम' में कहा कि गठजोड़ ने स्वदेशी रूप से लगभग तीस करोड़ डॉलर की लागत से प्रौद्योगिकी तैयार की है। 

उपाध्याय ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जल्द ही आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी कि हम इस काम को पूरा करने जा रहे हैं। हम जल्द ही यह बीएसएनएल के नेटवर्क में इस तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर केवल 4जी ही नहीं 5जी तकनीक को भी जोड़ा जाएगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा