1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स फिर 32,000 के पार, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग, तिमाही नतीजों से पहले बाजार में खरीदारी

सेंसेक्स फिर 32,000 के पार, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग, तिमाही नतीजों से पहले बाजार में खरीदारी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 11, 2017 09:41 am IST,  Updated : Oct 11, 2017 09:41 am IST

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 32,038 का ऊपरी स्तर छुआ और इसमें करीब 114 प्वाइंट की तेजी देखी जा रही है

सेंसेक्स फिर 32,000 के पार, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग, तिमाही नतीजों से पहले बाजार में खरीदारी- India TV Hindi
सेंसेक्स फिर 32,000 के पार, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग, तिमाही नतीजों से पहले बाजार में खरीदारी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में एकतरफा तेजी का रुख बना हुआ है, बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स एक बार फिर से 32,000 के पार पहुंच गया, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 32,038 का ऊपरी स्तर छुआ और इसमें करीब 114 प्वाइंट की तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स की तरह निफ्टी भी ऊंची छलांग लगाने में कामयाब रहा और शुरुआती कारोबार में 33 प्वाइंट की तेजी के साथ 10,050 के ऊपर पहुंच गया।

सभी सेक्टर इंडेक्स मजबूत

बाजार में आज एफएमसीजी इंडेक्स को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़ोतरी देखी जा रही है, बैंक निफ्टी 24,430 के ऊपर कारोबार कर रहा है वहीं ऑटो, मेटल, आईटी, फार्मा, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी बढ़त बनी हुई है। शेयरों की बात करें तो इंफ्राटेल, गेल, भारती एयरटेल, यूपीएल, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिज बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है।

नतीजों से पहले खरीदारी

इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आने हैं और नतीजे अच्छे आने की उम्मीद जताई जा रही है जिस वजह से निवेशक पहले ही अपनी खरीदारी बढ़ा रहे हैं। गुरुवार को आटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के नतीजे घोषित होंगे वहीं शुक्रवार को देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के नतीजे आने हैं। इसके अलावा बजाज कॉर्प, इंडसइंड बैंक और एमसीएक्स के नीतीजे भी इसी हफ्ते आने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा