1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold price 3 December 2019: सोना-चांदी के दाम बढ़े, 38,789 रुपए/10 ग्राम पहुंचा सोने का भाव

Gold price 3 December 2019: सोना-चांदी के दाम बढ़े, 38,789 रुपए/10 ग्राम पहुंचा सोने का भाव

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 03, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 04:38 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 80 रुपए की बढ़त के साथ 38,789 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

Gold price up Rs 80, silver gains Rs 101- India TV Hindi
Gold price up Rs 80, silver gains Rs 101

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 80 रुपए की बढ़त के साथ 38,789 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि रुपये में मजबूती की वजह से सोने का लाभ सिमट गया। सोमवार को सोना 38,709 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा था। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 80 रुपए के लाभ में था। हालांकि, रुपये में मजबूती तथा कमजोर घरेलू मांग की वजह से सोने का लाभ सीमित रहा।' अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 71.58 प्रति डॉलर पर चल रहा था। चांदी का भाव भी 101 रुपए की बढ़त के साथ 45,826 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में यह 45,725 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,463 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी भी लाभ के साथ 16.91 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने ब्राजील और अर्जेंटीना पर निशाना साधा है और दोनों देशों से इस्पात और एल्युमीनियम के आयात पर शुल्क लगाने की घोषणा की है। इससे सोने की कीमतों में कुछ सुधार देखा गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा