1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today : सुस्त मांग से सोने में आई कमजोरी, चांदी की चमक हुई तेज

Gold Rate Today : सुस्त मांग से सोने में आई कमजोरी, चांदी की चमक हुई तेज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 09, 2018 03:52 pm IST,  Updated : Aug 09, 2018 03:52 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 5 रुपए की गिरावट के साथ 30,560 रुपए रह गया।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today

नई दिल्ली कमजोर वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 5 रुपए की गिरावट के साथ 30,560 रुपए रह गया। हालांकि, सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों की छिटपुट पूछताख से चांदी 55 रुपए सुधर कर 38,970 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच खुदरा विक्रेताओं और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से सोने के भाव में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.20 प्रतिशत गिरकर 1,211.10 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 0.29 प्रतिशत गिरकर 15.36 डॉलर प्रति औंस रही।

राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5-5 रुपए गिरकर 30,560 रुपए और 30,410 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। कल सोना 20 रुपए गिरा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए प्रति इकाई पर ही टिकी रही।

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 55 रुपए सुधर कर 38,970 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी मामूली रूप से चढ़कर 38,020 प्रति किलोग्राम हो गयी। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 73,000 रुपए और 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा